Cricket
T20 World Cup 2021: Hardik Pandya का बड़ा दावा, टी20 वर्ल्ड कप में वो निभाएंगे MS Dhoni की फिनिशर वाली भूमिका

T20 World Cup 2021: Hardik Pandya का बड़ा दावा, टी20 वर्ल्ड कप में वो निभाएंगे MS Dhoni की फिनिशर वाली भूमिका

T20 World Cup 2021: Hardik Pandya का बड़ा दावा, टी20 वर्ल्ड कप में वो निभाएंगे MS Dhoni की फिनिशर वाली भूमिका- Indian Cricket Team
T20 World Cup 2021-Hardik Pandya on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार (24 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा जिसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। वे टीम के साथ इस बार मेंटर के तौर […]

T20 World Cup 2021-Hardik Pandya on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार (24 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा जिसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। वे टीम के साथ इस बार मेंटर के तौर पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में फिनिशर की भूमिका कौन निभाएगा इस बारे में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपना नाम आगे किया है। उन्होंने कहा कि वे धोनी की भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

T20 World Cup 2021-Hardik Pandya on MS Dhoni: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) प्रबंधन ने पिछले सप्ताह हार्दिक पांड्या की पीठ का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया कि वे यूएई में टीम के साथ रहेंगे। हार्दिक की भूमिका एक फिनिशर की होगी। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या लंबे समय से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं।

T20 World Cup 2021-Hardik Pandya on MS Dhoni: हार्दिक ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उनसे पूछा गया कि उनकी जिम्मेदारी कितबी बड़ी होगी तो इस स्टार ऑलराउंडर ने कहा, “मैं कहूंगा अब तक का सबसे बड़ा। क्योंकि इस बार हमारे पास महेंद्र सिंह धोनी नहीं हैं। सब कुछ मेरे कंधों पर है। मैं इस बारे में सोचना पसंद करता हूं।क्योंकि यह मुझे एक अतिरिक्त चुनौती देता है। यह रोमांचक होने वाला है।”

ये भी पढ़ें- Team India New Coach: टीम इंडिया की कोचिंग छोड़ने के बाद अगली मंजिल तलाश रहे Ravi Shastri, IPL 2022 में इस टीम के बन सकते हैं कोच

T20 World Cup 2021-Hardik Pandya on MS Dhoni: पंड्या ने यह भी बताया कि कैसे एमएस धोनी उन लोगों में से एक थे जिन्होंने मुश्किल समय के दौरान उनकी मदद की थी। दरअसल, एक टीवी टॉक शो के दौरान की गई उनकी टिप्पणियों के लिए बीसीसीआई ने हार्दिक को निलंबित कर दिया गया था। इस दौरान धोनी ने उनकी मदद की थी।

T20 World Cup 2021, Hardik Pandya, MS Dhoni, T20 World Cup, Hardik Pandya on MS Dhoni, Indian Cricket Team, Team India

T20 World Cup 2021-Hardik Pandya on MS Dhoni: हार्दिक ने कहा “धोनी वह हैं जिन्होंने मुझे शुरू से समझा है। मैं कैसे काम करता हूं, मैं किस तरह का व्यक्ति हूं, मुझे कौन सी चीजें पसंद नहीं हैं, सब कुछ। जब मुझे न्यूजीलैंड सीरीज (जनवरी 2019) के लिए चुना गया था मेरे लिए होटल में कमरे नहीं थे। लेकिन फिर मुझे एक फोन आया, जिसमें कहा गया था कि तुम अभी आओ। धोनी ने मुझसे कहा कि मैं बिस्तर पर नहीं सोता। तुम मेरे बिस्तर पर सो जाओ और मैं फर्श पर सोऊंगा। धोनी पहले व्यक्ति हैं जो हमेशा मेरे साथ रहे हैं।”

Also Read: T20 World Cup: Hardik Pandya missing MS Dhoni big time, says, ‘Everything on my shoulders as finisher’

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick