Cricket
Sidharth Shukla ने MS Dhoni के रिटायरमेंट पर किया था ट्विट, अब मौत के बाद हो रहा वायरल, जानिए क्या लिखा था

Sidharth Shukla ने MS Dhoni के रिटायरमेंट पर किया था ट्विट, अब मौत के बाद हो रहा वायरल, जानिए क्या लिखा था

Sidharth Shukla ने MS Dhoni के रिटायरमेंट पर किया था ट्विट, Sidharth Shukla tweet, Sidharth Shukla on MS Dhoni, Actor Sidharth Shukla
Sidharth Shukla ने MS Dhoni के रिटायरमेंट पर किया था ट्विट, अब मौत के बाद हो रहा वायरल, जानिए क्या लिखा था- अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार (2 सितंबर) को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाने से पहले ही सिद्धार्थ का निधन हो चुका […]

Sidharth Shukla ने MS Dhoni के रिटायरमेंट पर किया था ट्विट, अब मौत के बाद हो रहा वायरल, जानिए क्या लिखा था- अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार (2 सितंबर) को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाने से पहले ही सिद्धार्थ का निधन हो चुका था। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से निधन हुआ है। सिद्धार्थ की मौत के बाद वीरेंद्र सहवाग समेत कई खेल दिग्गजों ने भी श्रद्धांजलि दी है। Sidharth Shukla tweet, Sidharth Shukla on MS Dhoni, Actor Sidharth Shukla

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब उनके कई पुराने ट्विट वायरल हो रहे हैं। इनमें एक ट्विट पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी है। सिद्धार्थ शुक्ला ने धोनी को लेकर एक साल पहले 15 अगस्त 2020 को एक ट्विट किया था।

दरअसल, 15 अगस्त 2020 की शाम को महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसी को लेकर सिद्धार्थ समेत कई लोगों ने पोस्ट शेयर की थी। धोनी के साथ ही सुरेश रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब यह दोनों प्लेयर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।

धोनी के संन्यास के बाद सिद्धार्थ ने लिखा था कि यहां बहुत सारे खिलाड़ी और कप्तान होंगे, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता। धोनी वही कप्तान हैं, जिन्होंने आगे आकर टीम को लीड किया है। कई खिलाड़ी रिकॉर्ड के लिए खेलते हैं, लेकिन आप जीत के लिए खेले और रिकॉर्ड बनाए। भारत देश हमेशा आपको मिस करेगा। टीम इंडिया में योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना दोनों का धन्यवाद। Sidharth Shukla tweet, Sidharth Shukla on MS Dhoni, Actor Sidharth Shukla

Editors pick