Cricket
Rohit Sharma: IPL खेलने के बाद पत्नी के साथ मालदीव पहुंचे रोहित शर्मा, देखें-Photo

Rohit Sharma: IPL खेलने के बाद पत्नी के साथ मालदीव पहुंचे रोहित शर्मा, देखें-Photo

Rohit Sharma: IPL खेलने के बाद पत्नी के साथ मालदीव पहुंचे रोहित शर्मा, देखें-Photo
Rohit Sharma: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने ख़राब प्रदर्शन से सभी को निराश किया है। मुंबई के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद फैंस भी टीम को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल करने में लगे हैं। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में अपने सोशल […]

Rohit Sharma: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने ख़राब प्रदर्शन से सभी को निराश किया है। मुंबई के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद फैंस भी टीम को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल करने में लगे हैं। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह अपनी पत्नी रीतिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के साथ नजर आ रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

गौरतलब है कि, आईपीएल में ख़राब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस इस सीजन टूर्नामेंट से बहार हो गई थी। जिसके बाद भारतीय टीम और मुंबई के स्टार कप्तान रोहित शर्मा मालदीव में अपने परिवार के साथ घूमने गए हैं। इस दौरान रोहित ने इस मस्ती भरे पल का फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी रीतिका सजदेह के साथ शेयर किया है। अब उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे काफी ज्यादा देखना भी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

यह भी पढ़े: Indian Team for SA T20: BCCI का बड़ा ऐलान, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को करवाना होगा फिटनेस टेस्ट

IPL 2022 में रोहित शर्मा की टीम का ख़राब प्रदर्शन

ध्यान दिला दें कि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन 14 मुकाबलों में से 10 मैच हारी और प्लेऑफ से बहार हो गई। बता दें कि, मुंबई ने इससे पहले इतना ख़राब प्रदर्शन आईपीएल में अब तक नहीं किया और आईपीएल का सबसे ज्यादा बार ख़िताब जीतने वाली टीम भी मुंबई इंडियंस ही है। जल्द ही आईपीएल को इस सीजन का विजेता मिलने वाला है और गुजरात ने राजस्थान को हराकर खिताबी मुकाबले में रॉयल एंट्री भी मार दी है। ऐसे में इस टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। इसी वजह से भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। टीम में रोहित शर्मा मौजूद नहीं हैं, उनको इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। जबकि टीम की कमान केएक राहुल को सौंपी गई है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick