Cricket
रिषभ पंत बने पहलवान, भारतीय टीम के इस सदस्य को 360 डिग्री घुमाया

रिषभ पंत बने पहलवान, भारतीय टीम के इस सदस्य को 360 डिग्री घुमाया

रिषभ पंत बने बने पहलवान, भारतीय टीम के इस सदस्य को 360 डिग्री घुमाया
रिषभ पंत बने बने पहलवान, भारतीय टीम के इस सदस्य को 360 डिग्री घुमाया- भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं। वो मैदान पर लंब-लंबे छक्के लगाते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आज एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपनी स्टोरी में एक वीडियो लगाया है। वो टीम इंडिया […]

रिषभ पंत बने बने पहलवान, भारतीय टीम के इस सदस्य को 360 डिग्री घुमाया- भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं। वो मैदान पर लंब-लंबे छक्के लगाते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आज एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपनी स्टोरी में एक वीडियो लगाया है। वो टीम इंडिया के परफॉरमेंस एनलिस्ट हरि प्रसाद मोहन के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। पंत जिम में वर्काउट के दौरान हरि प्रसाद को उठाकर चारों तरफ घुमा दिया। हरि ने इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा कि 360 डिग्री पेंडुलम राइड के लिए पंत से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा बयान- ‘इंग्लैंड के खिलाड़ी IPL का हिस्सा नहीं होंगे इससे हमें कोई परेशानी नहीं’

 

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत

बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम इस समय मुंबई में क्वारंटाइन है। भारतीय टीम को अगले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। रिषभ पंत टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले इस सीजन आईपीएल में वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए टीम के कप्तान थे। श्रेयस अय्यर चोट के कारण टीम से बाहर हो गए  थे। उनकी जगह पंत को कप्तान बनाया गया था। उन्होंने सीजन में शानदार कप्तानी की। हालांकि, कोरोना के कारण आईपीएल को सस्पेंड कराना पड़ा। अब आईपीएल का आयोजन सितम्बर में हो सकता है।

रिषभ पंत इस समय शानदार फ्रॉर्म में है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपनी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद भारत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी इस जांबाज खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था।

2 जून को इंग्लैंड के दौरे  पर रवाना होंगे जहां भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। इसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए UAE जाएंगे।

Editors pick