Cricket
IPL 2021: टूर्नामेंट के बाद फुल मस्ती के मूड में दिखे Prithvi Shaw, खुद को Gift की एक BMW Car

IPL 2021: टूर्नामेंट के बाद फुल मस्ती के मूड में दिखे Prithvi Shaw, खुद को Gift की एक BMW Car

IPL 2021 फुल मस्ती के मूड में दिखे DC Team के प्लेयर Prithvi Shaw, खुद को Gifts की एक Prithvi Shaw BMW Car, Delhi Capitals के ओपनर
IPL 2021, DC Team, Prithvi Shaw BMW Car: आईपीएल 2021 सीजन खत्म होने के साथ ही युवा ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इस सीजन में क्वालिफायर-2 तक पहुंची थी। टीम खिताब से दो जीत दूर रह गई, लेकिन पृथ्वी […]

IPL 2021, DC Team, Prithvi Shaw BMW Car: आईपीएल 2021 सीजन खत्म होने के साथ ही युवा ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इस सीजन में क्वालिफायर-2 तक पहुंची थी। टीम खिताब से दो जीत दूर रह गई, लेकिन पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन शानदार रहा। टूर्नामेंट के बाद अब पृथ्वी शॉ शॉपिंग करने और घूमने में समय बिता रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

इस बीच उन्होंने BMW कार भी खरीदी और खुद को गिफ्ट (Prithvi Shaw BMW Car) की है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। पृथ्वी शॉ ने कार की फोटो शेयर की। इसमें वे खुद भी कार की डिलिवरी लेते हुए दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में पृथ्वी शॉ कार ड्राइव करते दिख रहे हैं। एक तीसरी फोटो में वे कार के ऊपर से कवर हटा रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने सीजन में लगाईं 4 फिफ्टी
IPL 2021, DC Team: इस आईपीएल सीजन में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने धमाकेदार पारियां खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इस सीजन में दिल्ली (Delhi Capitals) के लिए 15 मैच खेले, जिसमें 31.93 की औसत से 479 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 159.13 का रहा। पृथ्वी शॉ का बेस्ट स्कोर 82 रन रहा। इस सीजन में उन्होंने 4 फिफ्टी भी जड़ीं। इसी के साथ उन्होंने पूरे सीजन में 56 चौके और 18 छक्के भी जमाए।

यदि ओवरऑल बात करें तो पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में अब तक 53 मैच खेले, जिसमें 24.62 की औसत से 1305 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 99 रन का रहा। पृथ्वी शॉ ने लीग में कुल 10 फिफ्फी लगाईं। उनके नाम 155 चौके और 45 छक्के हैं।

टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल पृथ्वी शॉ
IPL 2021, DC Team: पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए भी 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी-20 खेला है। टेस्ट में उन्होंने एक शतक जमाते हुए कुल 339 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 189 रन दर्ज हैं। वे एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके। वहीं, एकमात्र टी-20 में पृथ्वी शॉ ने खाता भी नहीं खोला।

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick