Cricket
झारखंड में बिजली संकट को लेकर एमएस धोनी की वाइफ साक्षी ने किया ट्वीट, लचर सरकारी व्यवस्था पर उठाया सवाल

झारखंड में बिजली संकट को लेकर एमएस धोनी की वाइफ साक्षी ने किया ट्वीट, लचर सरकारी व्यवस्था पर उठाया सवाल

Jharkhand Power Crisis को लेकर MS Dhoni Wife Sakshi ने Sakshi Tweet, लचर सरकारी व्यवस्था पर उठाया सवाल , Sakshi Dhoni
Jharkhand Power Crisis: झारखंड में चल रहे बिजली संकट को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी (MS Dhoni Wife Sakshi) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने (Sakshi Tweet) सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए सरकार से पूछा कि एक करदाता के रूप में बस यह जानना […]

Jharkhand Power Crisis: झारखंड में चल रहे बिजली संकट को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी (MS Dhoni Wife Sakshi) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने (Sakshi Tweet) सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए सरकार से पूछा कि एक करदाता के रूप में बस यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है? हम जान-बूझकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें। एमएस धोनी की ही तरह साक्षी (Sakshi Dhoni) भी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Jharkhand Power Crisis: झारखंड में बिजली संकट से लोग परेशान हैं। इसको लेकर अब साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट (Sakshi Tweet) करते हुए लिखा कि झारखंड के एक करदाता के रूप में बस यह जानना चाहते हैं कि यहां इतने सालों से बिजली संकट क्यों है? हम जान-बूझकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें।

एक साल पहले किया था ट्वीट

साक्षी धोनी (MS Dhoni Wife Sakshi) ने आखिरी ट्वीट एक साल पहले किया था। राज्य के लोग लगातार लोड शेडिंग से परेशान हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। हीटवेव ने पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को अपनी चपेट में ले लिया। 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में भी लू चलने की आशंका है।

5 से 7 घंटे बिजली कटौती
झारखंड के शहरों मे औसतन 5 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 7 घंटे से भी अधिक बिजली कटौती हो रही है। इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।

 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick