Cricket
Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की आयु में निधन, क्रिकेट जगत ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की आयु में निधन, क्रिकेट जगत ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Lata Mangeshkar Death: Legendary singer Lata Mangeshkar का 92 साल की आयु में निधन, Cricket Industry ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, COVID
Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला के रुप मे जाने जानी वाली लता मंगेशकर (Legendary singer Lata Mangeshkar) का रविवार सुबह निधन हो गया । लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने उनकी मौत की पुष्टि की। 92 साल की लता को 8 जनवरी को कोरोना (COVID) हो गया था जिसके चलते वे मुंबई के ब्रीच […]

Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला के रुप मे जाने जानी वाली लता मंगेशकर (Legendary singer Lata Mangeshkar) का रविवार सुबह निधन हो गया । लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने उनकी मौत की पुष्टि की। 92 साल की लता को 8 जनवरी को कोरोना (COVID) हो गया था जिसके चलते वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। कल तबियत ज्यादा नाजुक हुई तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन रविवार की सुबह 8:12 मिनट पर लता ने अपनी आखिरी सांसे ली। क्रिकेट जगत (Cricket Industry) से हर कोई लता मंगेशकर की मौत से काफी दुखी है। लता मंगेशकर की मौत पर हर कोई भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि लता के निधन के साथ देश ने अपनी स्वर कोकिला को खो दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘भारत ने आज अपनी स्वर कोकिला को खो दिया। इस मुश्किल समय में शोक मनाते हुए लता दीदी के परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’’

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मौजूदा प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ‘‘भारत रत्न लता मंगेशकर दीदी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनकी आवाज और मधुर गीत अमर रहेंगे। उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। ’’

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘‘भारत की स्वर कोकिला, एक ऐसी आवाज जो गूंजती है और दुनिया भर के करोड़ों लोगों को खुशी देती थी, वह चली गई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति तहेदिल से संवेदनाएं। ओम शांति।’’

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘आपके संगीत ने हमारी आत्मा को छुआ और हमें खुश किया। लता मंगेशकर जी भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’’

Lata Mangeshkar Death: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लता मंगेशकर (Legendary singer Lata Mangeshkar) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नितिन गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखग है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के किए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।’

Lata Mangeshkar Death: लता जी (Legendary singer Lata Mangeshkar) के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए शिवा जी पार्क में रखी जाएगी। 92 साल की लता जी की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick