Cricket
KKR vs DC: पृथ्वी शॉ के आगे बेबस नजर आए कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाज, शॉ ने 27 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक; देखें केकेआर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड

KKR vs DC: पृथ्वी शॉ के आगे बेबस नजर आए कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाज, शॉ ने 27 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक; देखें केकेआर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड

KKR vs DC, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा है। मैच ब्रबोर्न स्टेडियम (brabourne stadium pitch report) में चल रहा है। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली कैपिटल्स टीम को पृथ्वी शॉ […]

KKR vs DC, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा है। मैच ब्रबोर्न स्टेडियम (brabourne stadium pitch report) में चल रहा है। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली कैपिटल्स टीम को पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

27 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
KKR vs DC, IPL 2022: पृथ्वी शॉ ने आते ही चौकों की बरसात शुरू की। इस सीजन का दूसरा मुकाबला खेल रहे डेविड वॉर्नर ने भी उनका बखूबी साथ दिया। शॉ ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। वरुण चक्रवर्ती ने शॉ को पवेलियन भेजा। वरुण की गुगली गेंद को शॉ क्रीज पर रहकर ही रोकना चाहते थे। गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकल गई।

कोलकाता के खिलाफ शॉ का प्रदर्शन
कोलकाता के खिलाफ पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर रन उगलता है। पिछले कुछ आंकड़े भी इस बात की तस्तीक करते हैं। शॉ आज से पहले भी कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर चुके हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 62, 99, 14, 66, 82 और 18 रन की पारी खेली है। इस सीजन भी पृथ्वी शानदार लय में हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ 24 गेंदों पर 38, गुजरात के खिलाफ 10 और लखनऊ के खिलाफ 34 गेंदों पर 61 रनों की शानदार पारी खेली थी।

दोनों टीमों के प्लेइंग 11
कोलकाता: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, सुनील नारायण, रसिक सलाम, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमेन पॉवेल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick