Cricket
IPL Auction 2022 England Players: ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के प्लेयर्स और उनके बेस प्राइस पर डालिए एक नजर

IPL Auction 2022 England Players: ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के प्लेयर्स और उनके बेस प्राइस पर डालिए एक नजर

IPL Auction 2022 players list: England के 24 खिलाड़ियों ने ऑक्शन में दिया नाम- यहां देखें पूरी लिस्ट
IPL Auction 2022 players list: IPL 2022 की मेगा नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होने वाली है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में कुल 1214 खिलाड़ी मौजूद है, जिसमें इंग्लैंड के कुल 24 खिलाड़ी मौजूद है। यहां आपको ऑक्शन में शामिल इंग्लैंड के प्लेयर्स और उनके बेस प्राइस […]

IPL Auction 2022 players list: IPL 2022 की मेगा नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होने वाली है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में कुल 1214 खिलाड़ी मौजूद है, जिसमें इंग्लैंड के कुल 24 खिलाड़ी मौजूद है। यहां आपको ऑक्शन में शामिल इंग्लैंड के प्लेयर्स और उनके बेस प्राइस के बारे में जानकारी दी गई है।

IPL Auction 2022 players list: बेस प्राइज के हिसाब से इंग्लैंड के खिलाडियों की सूची

इंग्लैंड के कुल 24 खिलाड़ियों (England Players) ने आईपीएल 2022 की नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। नीलामी के अंतिम मसौदे में अपने चयन को लेकर आश्वस्त इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों ने अपने आधार मूल्य यानि बेस प्राइस की घोषणा कर दी है।  9 इंग्लिश खिलाड़ियों ने बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है। जबकि अन्य 4 ने अपने आप को 1.5 करोड़ बेस प्राइस पर उपलब्ध कराया है। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में भाग लेने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ियों की पूरी सूची।

2 करोड़ बेस प्राइज – सैम बिलिंग्स, साकिब महमूद, क्रिस जॉर्डन, क्रेग ओवरटन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, जेम्स विंस, डेविड विली, मार्क वुड।

1.5 करोड़ बेस प्राइज – जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स हेल्स, इयोन मॉर्गन, डेविड मालन।

1 करोड़ बेस प्राइज – डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टायमल मिल्स, ओली पोप।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Auction: Jofra Archer की आईपीएल नीलामी में वापसी, आईपीएल 2023 से खेलने के लिए रहेंगे उपलब्ध

IPL 2022 Auction All Players List- 

सभी 590 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है। पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick