Cricket
IPL 2022 Retention Updates: जानें किन खिलाड़ियों को IPL 2022 Mega Auction में मिलेगी जगह और कौन हो सकता है बाहर

IPL 2022 Retention Updates: जानें किन खिलाड़ियों को IPL 2022 Mega Auction में मिलेगी जगह और कौन हो सकता है बाहर

IPL 2022 Retentio Updates: IPL 2022 Mega Auction में किन्हें मिलेगी जगह कौन हो सकता है बाहर IPL 2022 Mega Auction, Retention Last Day
IPL 2022 Retentio Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की आखिरी तारीख (Retention Last Day) करीब आती जा रही है। 30 नवंबर को सारी फ्रेंचाइजी को अपनी अंतिम सूची जमा करनी है। अधिकांश आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपनी सूची को अंतिम रूप दे दिया है, […]

IPL 2022 Retentio Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की आखिरी तारीख (Retention Last Day) करीब आती जा रही है। 30 नवंबर को सारी फ्रेंचाइजी को अपनी अंतिम सूची जमा करनी है। अधिकांश आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपनी सूची को अंतिम रूप दे दिया है, लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है। एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिटेंशन के दौरान फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों सुपर हिट रहे तो दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ी इस रिटेंशन पॉलिसी के तहत फ्लॉप दिखाई दिए। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में चुने गए या चुने जा सकते है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Retentio Updates-IPL 2022 Mega Auction : एक का नुकसान दूसरे का लाभ है। नीलामी में सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा गया, रुतुराज गायकवाड़ को। ऑरेंज कैप विजेता रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा उन्हें टीम में बनाए रखा जाएगा। गायकवाड़ अब एक कैप्ड खिलाड़ी है और रिटेंशन के बाद से वे कम से कम 6 करोड़ रुपये कमाएंगे। वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2022 में बड़ी कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2021 में केकेआर की ओर से खेलते नजर आए थे। इस बार उनकी कीमत 20 लाख से 5 करोड़ के बीच उछली है।

उम्मीद है कि देवदत्त पडिक्कल को आरसीबी की ओर से आईपीएल 2022 के लिए 8 करोड़ में खरीदा जा सकता है। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है। हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में 32 विकेट लिए थे तो अब वे फ्रेंचाइजी को एक बेहतर विकल्प के रुप में दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: KL Rahul के फैसले ने बदला Punjab Kings का प्लान, अब टीम किसी खिलाड़ी को नहीं करेगी रिटेन- Follow Live Updates

IPL 2022 Retentio Updates-IPL 2022 Mega Auction: पिछले कुछ सालों से सुरेश रैना के शेयर्स में में भारी गिरावट देखी गई है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बाएं हाथ के बल्लेबाज को बरकरार नहीं रखा जाएगा। रैना सीएसके के लिए वर्षों से एक दिग्गज रहे हैं, लेकिन नंबर 3 पर एक वैकल्पिक विकल्प के रूप में मोइन अली के उभरने से पूर्व भारतीय स्टार इस रेस से बाह हो गए हैं। मेगा ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी, क्रिस मॉरिस को टीम से बाहर करने की सबसे ज्यादा संभावनाएं है। राजस्थान रॉसल्स उन्हें 16 करोड़ का भुगतान करता था। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन के दौरान समझौता करना होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने विकेटकीपर और कप्तान के रूप में दिनेश कार्तिक को 2018 मेगा ऑक्शन में 7.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। केकेआर की ओर से शायद ये अगले सीजन में ना खेल पाए। मनीष पांडे को भी सनराइजर्स हैदराबाद में चुने जाने की संभावना कम है।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Editors pick