Cricket
IPL 2022: आईपीएल 2022 में Mohammed Siraj ने अपने नाम दर्ज किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, Dwayne Bravo को भी पीछे छोड़ा

IPL 2022: आईपीएल 2022 में Mohammed Siraj ने अपने नाम दर्ज किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, Dwayne Bravo को भी पीछे छोड़ा

IPL 2022: Mohammed Siraj ने अपने नाम दर्ज किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, Dwayne Bravo को भी पीछे छोड़ा IPL 2022 Eliminator , RCB vs RR
IPL 2022: आईपीएल 2022 में बहुत से नए रिकॉर्ड बने और बहुत से रिकॉर्ड टूटे। आईपीएल 2022 में कई गेंदबाज ने एक मैच में कई विकेट लिए तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बने। इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपर […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 में बहुत से नए रिकॉर्ड बने और बहुत से रिकॉर्ड टूटे। आईपीएल 2022 में कई गेंदबाज ने एक मैच में कई विकेट लिए तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बने। इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) को भी पीछे छोड़ दिया है। एलिमिनेटर मुकाबले (IPL 2022 Eliminator) में आरसीबी और आरआर (RCB vs RR) के बीच मुकाबले में सिराज ने ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: आईपीएल 2022 में आरसीबी दूसरे क्वालीफायर से आगे नहीं बढ़ सकी। राजस्थान के खिलाफ हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में आरसीबी का सफर खत्म हो गया। भारत के युवा और विदेशी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर आरसीबी की टीम दूसरे क्वालीफायर तक जरूर पहुंची, लेकिन टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों ने इस सीजन निराश किया। खासकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए यह सीजन बहुत ही निराशाजनक रहा। सिराज ने इस सीजन एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। बल्लेबाजों ने इस सीजन उनकी गेंदों पर कुल 31 छक्के लगाए और इसके साथ ही सिराज एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए। सिराज (Mohammed Siraj) से पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड चेन्नई के ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) के नाम था, जिन्होंने 2018 सीजन में 29 छक्के खाए थे।

सिराज और हसरंगा ने खाए सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने के मामले में मोहम्मद सिराज के बाद उनके साथी खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा का नाम आता है। वहीं, ड्वेन ब्रावो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। चहल का नाम इस सूची में दो बार है। उन्होंने 2015 में 28 छक्के खाए थे, जबकि इस सीजन 27 छक्के खा चुके हैं। खास बात यह है कि इस सूची में शामिल पांच में तीन गेंदबाजों ने इसी सीजन सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं। आईपीएल इतिहास में पहली बार दो गेंदबाजों ने एक सीजन में 30 या उससे ज्यादा छक्के खाए हैं।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज

गेंदबाज छक्के खाए साल
मोहम्मद सिराज 31 2022
वनिंदु हसरंगा 30 2022
ड्वेन ब्रावो 29 2018
युजवेन्द्र चहल 28 2015
युजवेन्द्र चहल 27 2022

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick