Cricket
MI vs SRH Highlights: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा

MI vs SRH Highlights: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा

MI vs SRH Highlights: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा
MI vs SRH Highlights, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 3 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस के सामने 194 रन […]

MI vs SRH Highlights, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 3 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन 3 रन से ये मुकाबला हार गए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी मैन ऑफ द मैच रहे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

MI vs SRH Highlights, IPL 2022 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हरा दिया है। 194 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 190 रन बना पाई। MI के लिए सबसे ज्यादा 48 रनों कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। वहीं, उमरान मलिक ने हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मुंबई की IPL 2022 में 10वीं हार है।

मैच में हैदराबाद के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने सिर्फ 44 गेंद में 76 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 172.72 का रहा। इस सीजन राहुल के बल्ले से तीसरी फिफ्टी निकली। वहीं, इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेल रहे प्रियम गर्ग ने 42 और निकोलस पूरन ने 38 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए रमनदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

मुंबई के लिए आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंद में 46 रन बना दिए। उनके बल्ले से 3 चौके और 6 छक्के निकले। ऐसा लगा वो मैच मुंबई के पक्ष में ले जाएंगे, लेकिन वो 19वें ओवर में स्ट्राइक पर आने के चक्कर में रन-आउट हो गए।

मुंबई इंडियंस को तिलक वर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा। तिलक वर्मा 8 रन बनाकर उमरान मलिक का शिकार बने। उसके बाद डैनियल सैम्स 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रीज पर टिम डेविड और ट्रिस्टन स्टब्स मौजूद। 15 ओवर के खत्म होने तक मुंबई इंडियंस का स्कोर 127/4

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर इशान किशन 43 रन बनाकर उमरान मलिक का शिकार बने। कप्तान रोहित शर्मा के बाद इशान किशन भी अर्ध्दशतक से चूक गए। अब क्रीज पर डैनियल सैम्स और तिलक वर्मा मौजूद। 12वें ओवर तक मुंबई इंडियंस का स्कोर 102/2

10वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा। रोहित शर्मा 48 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए।

मुंबई इंडियंस ने शानदार और मजबूत शुरुआत करते हुए पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 89/0, रोहित शर्मा (27*), ईशान किशन (22*)

IPL 2022 MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 193 रन बनाए। एसआरएच की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। जबकि प्रियम गर्ग (42) और निकोलस पूरन (38) ने तेज तर्रार पारी खेली। मुंबई की तरफ से रमनदीप सिंह ने तीन विकेट झटके।

निकोलस पूरन के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी 76 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए। राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद एडेन मार्करम भी सस्ते में आउट हो गए। क्रीज पर कप्तान केन विलियमसन और वाशिंगटन सुंदर मौजूद

16वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा। निकोलस पूरन 38 रन बनाकर रिले मेरेडिथ का शिकार बने। 17वें ओवर के खत्म होने तक सनराइजर्स का स्कोर 173/3

प्रियम गर्ग के आउट होने के बाद निकोलस पूरन और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद। राहुल त्रिपाठी ने शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों पर अर्ध्दशतक जड़ा। आईपीएल 2022 में ये राहुल त्रिपाठी का तीसरा अर्ध्दशतक है। 15वें ओवर का खेल खत्म होने तक सनराइजर्स का स्कोर 148/2

10वें ओवर का खेल खत्म होने तक सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 97/2. प्रियम गर्ग अर्ध्दशतक से चूके। 42 रन बनाकर बने रमनदीप सिंह का शिकार।

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद से राहुल त्रिपाठी क्रीज पर खेलने आए। राहुल त्रिपाठी और प्रियम गर्ग के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है। राहुल त्रिपाठी– 24, प्रियम गर्ग– 20. 5वें ओवर का खेल खत्म होने तक सनराइजर्स का स्कोर 57/1  

तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर मुंबई इंडियंस को मिली पहली सफलता। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर डैनियल सैम्स का शिकार बने। चौथे ओवर का खेल खत्म होने तक सनराइजर्स का स्कोर 31/1  

पहला ओवर- मुंबई इंडियंस की ओर से डेनियल सैम्स को गेंद थमाई गई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग पारी की ओपनिंग के लिए मैदान पर आए।

MI vs SRH Playing 11: : दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस – ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे

सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की निर्णय किया। 

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 12 में से 3 मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये सीजन बड़ा ही उतार-चढाव बभरा रहा है और उन्होंने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 5 जीतकर यह टीम आठवे पायदान पर है।

MI vs SRH : मैच शेड्यूल
मैच नंबर – 65
तारीख – 17 मई 2022
समय – 7:30 pm बजे से शुरू
स्थान – वानखेड़े स्टेडियम

IPL 2022, MI vs SRH Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा
Star Sports 1
Star Sports 1HD
Star Sports 2
Star Sports 2HD
Star Sports Hindi
Star Sports Hindi 1HD
Star Sports Select 1
Star Sports Select 1HD
Star Sports Star Gold
Star Sports Gold HD

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick