Cricket
IPL 2022: केकेआर के कोच ब्रैंडन मैकुलम बोले, इस प्लेयर को रिटेन नहीं करना हमारी सबसे बड़ी गलती

IPL 2022: केकेआर के कोच ब्रैंडन मैकुलम बोले, इस प्लेयर को रिटेन नहीं करना हमारी सबसे बड़ी गलती

IPL 2022: केकेआर के कोच ब्रैंडन मैकुलम बोले, इस प्लेयर को रिटेन नहीं करना हमारी सबसे बड़ी गलती KKR coach Brendon McCullum Shubman Gill
IPL 2022 Mega Auction, Brendon McCullum: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले महीने मेगा ऑक्शन होना है। नीलामी के लिए अब चंद ही दिनों का समय बाकि है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रही हैं। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रैंडन […]

IPL 2022 Mega Auction, Brendon McCullum: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले महीने मेगा ऑक्शन होना है। नीलामी के लिए अब चंद ही दिनों का समय बाकि है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रही हैं। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रैंडन मैकुलम (KKR coach Brendon McCullum) ने मेगा ऑक्शन के लिए टीम के प्लान पर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने अगले सीजन के लिए ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) को रिलीज किया है, जो टीम का सबसे बड़ा नुकसान है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022, KKR coach Brendon McCullum, Shubman Gill:  शुभमन गिल ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए 58 मैच खेले, इससे पहले दो बार के चैंपियन ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज को रिटेन नहीं करने का फैसला किया। गिल को बाद में नई आईपीएल टीम अहमदाबाद ने अपने तीसरे ड्राफ्ट पिक के रूप में 8 करोड़ रुपये में चुना। ऐसे में अब केकेआर चाहे भी तो मेगा ऑक्शन में गिल पर बोली नहीं लगा पाएगी।

IPL 2022 Mega Auction, Brendon McCullum: केकेआर के लिए एक लाइव सत्र में मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, “आपको योजना बनाने की जरूरत है क्योंकि आप बहुत सारे खिलाड़ियों को खोने जा रहे हैं। शुभमन गिल को खोना निराशाजनक था। लेकिन जीवन कभी-कभी ऐसा ही होता है और हम आगामी नीलामी के लिए अच्छी तरह से तैयार होंगे।”

IPL 2022, KKR coach Brendon McCullum, Shubman Gill:  कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेगा नीलामी से पहले 42 करोड़ रुपये खर्च करते हुए, दो विदेशी खिलाड़ियों आंद्रे रसेल और सुनील नरेन सहित 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया। वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती को भी 2 बार के चैंपियन ने रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी के पर्स में अभी 48 करोड़ रुपए बाकि हैं।

टीम ने चार खिलाड़ियों को किया रीटेन

मैकुलम ने कहा,सुनील नरेन और आंद्रे रसेल एक दशक से अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सभी ने देखा है कि वरुण चक्रवर्ती पिछले दो सत्रों में क्या करने में सक्षम हैं। वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में शानदार प्रदर्शन किया था। निश्चित रूप से आंद्रे रसेल जैसे किसी के लिए बैकअप ढूंढना आसान नहीं है। जब वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर होता है, तो वह प्रभावी रूप से एक में दो विश्व स्तरीय खिलाड़ी होते हैं। बैकअप ढूंढना वास्तव में चुनौतीपूर्ण होता है इन खिलाड़ियों के लिए।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick