Cricket
IPL 2022 Greatest Finisher: कप्तान रवींद्र जडेजा हुए MS Dhoni की पारी के मुरीद, कप्तान ने पूर्व कप्तान को झुककर किया सलाम – Watch Video

IPL 2022 Greatest Finisher: कप्तान रवींद्र जडेजा हुए MS Dhoni की पारी के मुरीद, कप्तान ने पूर्व कप्तान को झुककर किया सलाम – Watch Video

IPL 2022 Greatest Finisher: CSK Captain Ravindra Jadeja हुए MS Dhoni की पारी के मुरीद, कप्तान ने पूर्व कप्तान Ravindra Jadeja Gesture
IPL 2022 Greatest Finisher: आईपीएल के 15वें सीजन का 33 मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जहां एमएस धोनी ने एक बार फिर वो कर दिखाया जिसके लिए वो विख्यात है। धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाते हुए सभी को अपने खेल का कायल बना […]

IPL 2022 Greatest Finisher: आईपीएल के 15वें सीजन का 33 मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जहां एमएस धोनी ने एक बार फिर वो कर दिखाया जिसके लिए वो विख्यात है। धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाते हुए सभी को अपने खेल का कायल बना दिया। सीएसके को जीत के लिए अंतिम ओवर में 16 रन चाहिए थे, धोनी ने चौके-छक्के लगाकर इस लक्ष्य को शानदार तरीके से प्राप्त किया। जीत के बाद से सीएसके के नए कप्तान रवींद्र जडेजा (CSK Captain Ravindra Jadeja) ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को झुककर सलाम (Ravindra Jadeja Gesture) किया और फिर गले लगाया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Greatest Finisher: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 155 रनों का पीछा करते हुए धोनी (MS Dhoni) पुरानी लय में नजर आए और 13 गेंद में 28 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच की आखिरी गेंद में चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके बाद जडेजा ने झुककर धोनी को सलाम (CSK Captain Ravindra Jadeja) किया और उनकी तूफानी पारी की तारीफ की। 40 साल के धोनी इस मैच में पुरानी लय में दिखे और आखिरी चार गेंदों में 16 रन बनाए। इन चार गेंदों में गेंदबाज ने यॉर्कर से लेकर बाउंसर तक हर तरह की गेंद आजमा ली थी, लेकिन धोनी से पार नहीं पा सके।

मैच खत्म होने के बाद धोनी के सामने जडेजा के झुककर धन्यवाद कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे और सभी धोनी की पारी की तारीफ कर रहे थे। इस बीच जडेजा भी धोनी के सामने आए। उन्होंने झुककर धोनी को सलाम किया और फिर दोनों खिलाड़ी गले लग गए।

क्रिकेटर भी धोनी के कायल
धोनी के फैंस ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेटर भी धोनी के फैन हैं। सुरेश रैना से लेकर, हरभजन सिंह और जोफ्रा आर्चर तक दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ियों ने धोनी की इस पारी की जमकर तारीफ की है। 2007 टी20 विश्व कप में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे आर पी सिंह ने लिखा कि क्या हम धोनी से अपील कर सकते हैं कि वो संन्यास से वापस आकर भारत के लिए टी20 विश्व खेलें। वहीं, रैना ने लिखा “चेन्नई बनाम मुंबई इस मैच का इंतजार सबसे ज्यादा था। हमारे धोनी भाई ने जाने पहचाने अंदाज में बहुत ही जरूरी पारी खेली। उन्हें खेलते देखना हमेशा सुखद रहा है। एक शानदार जीत पर चेन्नई की पूरी टीम को बधाई।”

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick