Cricket
IPL 2022: रोहित शर्मा के एक छक्के से काजीरंगा के गेंडों को गिफ्ट में मिले 5 लाख रूपये, जानिए कैसे

IPL 2022: रोहित शर्मा के एक छक्के से काजीरंगा के गेंडों को गिफ्ट में मिले 5 लाख रूपये, जानिए कैसे

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 51वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। हम सबको पता है की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जानवरों के काफी करीब रहते हैं और उनके बचाव के लिए वह लगातार कदम उठाते रहते हैं। गुजरात टाइटंस के […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 51वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। हम सबको पता है की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जानवरों के काफी करीब रहते हैं और उनके बचाव के लिए वह लगातार कदम उठाते रहते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित ने अपने एक छक्के से काजीरंगा पार्क (Kaziranga Park) में पाए जाने वाले जानवरों के लिए 5 लाख रूपये जुटाए। अल्ज़ारी जोसेफ (Alzari Joseph) के खिलाफ उन्होंने मिडविकेट के ऊपर से ये बड़ा शॉट खेला। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

दरअसल, रोहित ने दूसरे ओवर में अल्ज़ारी जोसेफ के खिलाफ मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेला और गेंद यहां खड़ी टाटा पंच कार पर जाकर लगी। रोहित शर्मा के इस सिक्सर से असम के काजीरंगा नेशनल पार्क को पांच लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह से रोहित ने न केवल शॉट से मुंबई के लिए रन जुटाए, बल्कि एक नेक काम भी कर दिया।

आपको बता दें कि टाटा मोटर्स आईपीएल की ऑफिसियल पार्टनर है और उन्होंने घोषणा की थी कि अगर बल्लेबाज़ का शॉट मैदान के बाहर खड़ी कार (Tata Punch) पर जाकर लगता है तो वह काजीरंगा नैशनल पार्क को 5 लाख रूपये डोनेट करेंगे। काजीरंगा पार्क को एक सींग वाले गेंडो का घर कहा जाता है और गेंडो की यह प्रजाति भारत में ज्यादातर वहीं पाई जाती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटन्स: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick