Cricket
IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास के ऐलान के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के साथ किया था ये काम

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास के ऐलान के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के साथ किया था ये काम

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के साथ किया था ये काम
15 अगस्त  2020 का भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों के लिए एक दुखद दिन था। इस दिन महान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को हार मिली थी। ये मैच […]

15 अगस्त  2020 का भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों के लिए एक दुखद दिन था। इस दिन महान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को हार मिली थी। ये मैच टीम इंडिया के लिए धोनी का आखिरी मैच था।

ये भी पढ़ें- India tour of England: इंग्लैंड पहुंचीं भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें, देखें सफर के दौरान का मजेदार VIDEO

धोनी के संन्यास के दौरान का किस्सा साझा करते ऋतुराज ने कहा- ‘मुझे याद है कि उन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को अपने संन्यास का ऐलान किया है। उस दिन चेन्नई में हम करीब 10-12 लोग एक साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। आईपीएल के लिए दुबई के लिए रवाना होने से पहले। हमारा प्रैक्टिस सेशन करीब शाम 6:30 बजे खत्म हुआ और फिर 7 बजे हम सब माही भाई के साथ डिनर करने बैठे और अचानक मुझे किसी ने कहा कि माही भाई ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की घोषणा कर दी है।’

‘ऐसा कहीं से नहीं लग रहा था कि माही भाई ऐसा करने वाले हैं। इस पर कोई चर्चा नहीं हुई थी, तो उनके साथ क्या होता है, इसके बारे में किसी को पता नहीं होता। उनके साथ कुछ भी हो सकता है। मैं उनसे कुछ पूछ नहीं पाया क्योंकि हम सब दुखी थे। यह बात पचा पाना मुश्किल थी कि अब हम उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। हमें यह बात एक्सेप्ट करने में 2-3 दिन लगे, सिर्फ मुझे नहीं हमारे साथ मौजूद सभी लोगों के साथ ऐसा था।’

पिछले दो सीजन धोनी का बल्ला एकदम नहीं चला है। कोरोना के कारण आईपीएल 2021 को सस्पेंड कर दिया गया है। अब इसका आयोजन सितम्बर में UAE में किया जाएगा।

Editors pick