IPL 2021 in UAE: नए अवतार में नजर आए DC स्टार Shreyas Iyer, प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंदबाजी में आजमाए अपने हाथ – दिल्ली कैपिटल्स के सुपरस्टार श्रेयस अय्यर आगामी आईपीएल के लिए जबरदस्त तैयारियों में जुटे हुए हैं। यूएई में टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन के दौरान बैटिंग प्रैक्टिस के साथ-साथ वो गेंदबाजी में हाथ आजमा रहे हैं। अय्यर का ये नया अवतार टूर्नामेंट के दूसरे चरण से पहले फैंस के लिए एक बड़े सरप्राइज के तौर पर आया। एक गेंदबाज के रूप में श्रेयस अय्यर को पहले कभी नहीं देखा गया है। DC, IPL 2021 in UAE, Shreyas Iyer Bowling, Delhi Capitals
श्रेयस अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए तस्वीर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया में उनकी गेंदबाजी की अटकलों शुरु हो गई। इस फोटो में वो स्पिनर की तरह हाथ घुमाते दिखाई दे रहे हैं।
मौजूदा सीजन को शानदार बनाने के लिए श्रेयस अय्यर अपनी टीम से पहले 14 अगस्त को ही यूएई पहुंच गए थे। उन्होंने कोच प्रवीण आमरे की निगरानी में अपनी टीम के खिलाड़ियों से पहले बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।
फिटनेस को बनाए रखने के लिए श्रेयस क्रिकेट के अलावा टेनिस, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे दूसरे स्पोर्ट्स भी खेल रहे हैं।
भारत में खेले गए पहले फेज में शानदार प्रदर्शन के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में टॉप पर चल रहे हैं। डीसी ने खेले गए अपने 8 मैच में 6 में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में अपने अभियान की शुरुआत दुबई में 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच के साथ करेंगे। DC, IPL 2021 in UAE, Shreyas Iyer Bowling, Delhi Capitals
IPL 2021 in UAE: दूसरे चरण में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स के मैच
Match No. | Day | Date | Time (IST) | Match | Venue |
33 | Wednesday | 22-Sep-21 | 07:30 PM | DC vs SRH | Dubai |
36 | Saturday | 25-Sep-21 | 03:30 PM | DC vs RR | Abu Dhabi |
41 | Tuesday | 28-Sep-21 | 03:30 PM | KKR vs DC | Sharjah |
46 | Saturday | 02-Oct-21 | 03:30 PM | MI vs DC | Sharjah |
50 | Monday | 04-Oct-21 | 07:30 PM | DC vs CSK | Dubai |
56 | Friday | 08-Oct-21 | 07:30 PM | RCB vs DC | Dubai |
ये भी पढ़ें – IPL 2021: SRH के खिलाड़ी मोहम्मद शमी और साहा दुबई के लिए हुए रवाना, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी जल्द पहुंचेंगे UAE
DC, IPL 2021 in UAE, Shreyas Iyer Bowling, Delhi Capitals