IPL 2021 in UAE: RCB फैंस के लिए बड़ी खबर, टीम में शामिल हुआ ये इंग्लिश खिलाड़ी – यूएई में आयोजित होने वाले आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरु होने से कुछ ही दिन पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में एक नए इंग्लिश खिलाड़ी को शामिल किया है। बांए हाथ के युवा तेज गेंदबाज जॉर्ज गार्टन इस सीजन आरसीबी में शामिल होने वाले आखिरी विदेशी प्लेयर होंगे। IPL 2021 in UAE, Phase 2, RCB, George Garton, Royal Challengers Bangalore
?ANNOUNCEMENT ?
Talented all-rounder from England, George Garton, will join the RCB family for the rest of #IPL2021. He completes our overseas players quota for the season. ?#PlayBold #WeAreChallengers #NowAChallenger pic.twitter.com/XQgIxWyFva
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 25, 2021
24 वर्षीय गार्टन ने 38 टी20 मैच में 8.26 की इकोनॉमी से 44 विकेट लिए हैं। वो काउंटी में ससेक्स के लिए खेलते हैं और हाल ही में संपन्न हुए द हंड्रेड के पहले सीजन में सदर्न ब्रेव का हिस्सा थे।
इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा, तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा और सिंगापुर के टिम डेविड को आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के लिए साइन किया था।
ये भी पढ़ें – IPL 2021: श्रीलंकाई स्टार्स Wanindu Hasaranga और Dushmantha Chameera का RCB फैंस के लिए खास संदेश, देखें VIDEO
न्यूजीलैंड के फिन एलन और स्कॉट कुगलेइजन को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में चुने जाने के बाद ये खिलाड़ी आरसीबी में शामिल किए गए हैं। जबकि एडम जाम्पा, डैनियल सैम्स और केन रिचर्डसन ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण के लिए खुद को अनुपलब्ध घोषित कर दिया था।
IPL 2021 in UAE: दूसरे फेज के लिए आरसीबी का शेयडूल
इस सीजन में फिलहाल विराट कोहली की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। पहले हाफ में खेले गए 7 मैचों में उन्होंने 5 मुकाबले जीते हैं। IPL 2021 in UAE, Phase 2, RCB, George Garton, Royal Challengers Bangalore
Match No. | Day | Date | Time (IST) | Match | Venue |
31 | Monday | 20-Sep-21 | 07:30 PM | KKR vs RCB | Abu Dhabi |
35 | Friday | 24-Sep-21 | 07:30 PM | RCB vs CSK | Sharjah |
39 | Sunday | 26-Sep-21 | 07:30 PM | RCB vs MI | Dubai |
43 | Wednesday | 29-Sep-21 | 07:30 PM | RR vs RCB | Dubai |
48 | Sunday | 03-Oct-21 | 03:30 PM | RCB vs PBKS | Sharjah |
52 | Wednesday | 06-Oct-21 | 07:30 PM | RCB vs SRH | Abu Dhabi |
56 | Friday | 08-Oct-21 | 07:30 PM | RCB vs DC | Dubai |
ये भी पढ़ें – IPL 2021: IPL Governing Council announce 9 player replacements in 4 franchises, check all details