Cricket
IPL 2021: Hardik Pandya के बेटे Agastya हैं लसिथ मलिंगा के सबसे बड़े फैन, दिग्गज खिलाड़ी के जन्मदिन पर अपने बेटे को बनाया ‘मलिंगा’

IPL 2021: Hardik Pandya के बेटे Agastya हैं लसिथ मलिंगा के सबसे बड़े फैन, दिग्गज खिलाड़ी के जन्मदिन पर अपने बेटे को बनाया ‘मलिंगा’- डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा शनिवार को 38 साल के हो गए। फैंस के साथ-साथ साथी खिलाड़ी भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे […]

IPL 2021: Hardik Pandya के बेटे Agastya हैं लसिथ मलिंगा के सबसे बड़े फैन, दिग्गज खिलाड़ी के जन्मदिन पर अपने बेटे को बनाया ‘मलिंगा’- डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा शनिवार को 38 साल के हो गए। फैंस के साथ-साथ साथी खिलाड़ी भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। मुंबई इंडिंयस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर एक मजेदार पोस्ट के जरिए मलिंगा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

Hardik Pandya, IPL 2021, Agastya, Lasith Malinga, IPL, IPL 2021 in UAE, Mumbai indians, Follow live https://hindi.insidesport.in/

हार्दिका पांड्या ने ट्विटर पर अपने बेटे और लसिथ मलिंगा की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा, ”हैप्पी बर्थडे माली” आपके सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक से”

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने इस साल की शुरुआत में फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, वहीं मुंबई इंडियंस ने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2021 से पहले रिलीज कर दिया था। एमआई ने एक बयान में कहा था, ”आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मलिंगा ने मुंबई इंडियंस प्रबंधन को अपने फैसले की जानकारी दी, जिससे वह चैंपियन टीम के लिए अनुपलब्ध हो गए।
लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में 122 मैच खेलते हुए 170 विकेट लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके नाम 84 मैचों में 107 विकेट हैं।

इससे पहले आईपीएल 2021 दूसरे चरण के मैचों के लिए मुंबई इंडियंस टीम अबू धाबी में अभ्यास कर रही है। टीम के ऑफिशियल अकाउंट से एक फोटो शेयर किया जिसमें हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या विक्ट्री का साइन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अभी भारतीय प्लेयर्स टीम के साथ जुड़े हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा समेत कई प्लेयर्स इंग्लैंड दौरे पर हैं। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी बुधवार को अबू धाबी में टीम के साथ जुड़ गए हैं।

Hardik Pandya, IPL 2021, Agastya, Lasith Malinga, IPL, IPL 2021 in UAE, Mumbai indians, Follow live https://hindi.insidesport.in/

Editors pick