Cricket
IPL 2021: गूगल ने जारी की 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले की सूची,आईपीएल 2021 बना साल का सबसे चर्चित विषय

IPL 2021: गूगल ने जारी की 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले की सूची,आईपीएल 2021 बना साल का सबसे चर्चित विषय

IPL 2021: Google 2021 list for India जारी,आईपीएल 2021 बना साल का सबसे चर्चित विषय, ICC T20 World Cup, Euro Cup,Tokyo Olympics
IPL 2021-Google 2021 list for India: गूगल ने भारत के लिए 2021 के अंत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले विषय की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में टॉप 5 में से 4 आयोजन खेल से जुड़े हुए हैं। जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) नंबर 1 पर है। उसके बाद तीसरे से […]

IPL 2021-Google 2021 list for India: गूगल ने भारत के लिए 2021 के अंत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले विषय की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में टॉप 5 में से 4 आयोजन खेल से जुड़े हुए हैं। जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) नंबर 1 पर है। उसके बाद तीसरे से लेकर 5वें नंबर तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup), यूरो कप (Euro Cup) और टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) कम्रशः हैं। सूची में दूसरे नंबर पर कोविन रहा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

IPL 2021-Google 2021 list for India: आईपीएल 2021 साल में सबसे ज्यादा चर्चित विषयों में से एक रहा। कोरोना की दूसरी लहर के चलते आईपीएल 2021 टूर्नामेंट दो भागों में खेला गया। पहला चरण भारत में खेला गया था लेकिन बॉयो बबल में रहने के बावजूद लीग में कोरोना के मामले बढ़ रहे थे। जिस वजह से आईपीएल 2021 के पहले चरण को रद्द करना पड़ा। टूर्नामेंट का दूसरा भाग यूएई, दुबई में खेला गया। आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने नाम किया।

Google 2021 list for India-ICC T20 World Cup-Euro Cup: ICC टी20 वर्ल्ड कप गूगल की सर्च लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है। ICC टी20 वर्ल्ड कप को संयुक्त अरब अमीरात में भी खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब अपने नाम किया। यूरो 2020 के बाद सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले विषयों की सूची में तीसरे स्थान पर था, इसे इटली ने जीता था। जियानलुइगी डोनारुम्मा ने 3-2 शूटआउट जीत के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ दो पेनल्टी बचाई।

Google 2021 list for India-Tokyo Olympics: खेल प्रेमियों के लिए 2021 काफी अच्छा साल रहा। इस साल खेलों की भरमार रही। कई प्रमुख खेलों का आयोजन बड़ी सावधानियों के साथ किया गया। टोक्यो ओलंपिक सूची में 5वें स्थान पर काबिज है। टोक्यो ओलंपिक 2020 को एक साल के लिए स्थगित करके इस साल टोक्यो में सुरक्षित रूप से आयोजित किया गया। टोक्यो ओलंपिक Google लिस्ट में 5वें नंबर पर आती है।

 

Google 2021 list for India: टॉप-5 की लिस्ट में, CoWIN दूसरा सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला विषय था। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि ये आधिकारिक वेबसाइट थी जहां लाखों भारतीयों ने अपने टीकाकरण स्लॉट बुक करने के लिए लॉग इन किया था। भारत में वैक्सीनेशन प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है, जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है या वे अपनी दूसरी खुराक की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे अभी भी CoWIN वेबसाइट पर करीबी नजर रखते हैं।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

Editors pick