Cricket
India vs Australia Highlights: भारत ने वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को धोया, रोहित शर्मा और अश्विन ने किया कमाल

India vs Australia Highlights: भारत ने वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को धोया, रोहित शर्मा और अश्विन ने किया कमाल

T20 World Cup 2021-India vs Australia Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया- Rohit Sharma की धमाकेदार पारी- India vs Australia
T20 World Cup 2021 – India vs Australia Highlights: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शानदार तरीके से की है। उसने वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को भी रौंद दिया है। बुधवार को टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के […]

T20 World Cup 2021 – India vs Australia Highlights: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शानदार तरीके से की है। उसने वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को भी रौंद दिया है। बुधवार को टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के ओपनर बल्लेबाजों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बैटिंग की। रोहित 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। राहुल ने 39 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 38 रन बनाए। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

India vs Australia Live: दुबई में कंगारू कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में आराम किया। वो फील्डिंग और गेंदबाजी करते तो नजर आए लेकिन बल्लेबाजी नहीं की। उनकी जगह रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली। रोहित ने पिछले मैच में आराम किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 17.5 ओवर में एक विकेट पर 153 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हार्दिक पंड्या 14 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने मैच में विजयी छक्का लगाया।

भारत की पारी के अपडेट्स

  • भारत ने मैच को 18वें ओवर में अपने नाम कर लिया है। हार्दिक पंड्या ने केन रिचर्डसन की गेंद पर छक्का लगाकर मैच समाप्त किया। सूर्यकुमार यादव 27 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
  • रोहित शर्मा 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। उन्होंने दूसरे बल्लेबाज को खेलने का मौका दिया है। रोहित की जगह हार्दिक क्रीज पर उतरे हैं। सूर्यकुमार यादव 25 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • भारत को पहला झटका 10वें ओवर में लगा। एश्टन एगर ने केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। राहुल ने 31 गेंदों पर 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के जड़े। राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
  • रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दी है। दोनों ने शुरुआती 5 ओवर में 36 रनों की साझेदारी कर ली है। रोहित शर्मा 17 गेंद पर 19 और केएल राहुल 13 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • भारत के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत दी। दोनों ने सधी शुरुआत की। 2 ओवर में टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पारी के अपडेट्स:

  • ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाए। टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 57, मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 41 और ग्लेन मैक्सवेल ने 37 रन बनाए। कंगारू टीम का शीर्ष क्रम फ्लॉप रहा। फिंच 8, वॉर्नर 1 और मार्श खाता खोले बगैर आउट हो गए। भारत के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए। जडेजा और भुवनेश्वर को एक-एक सफलता मिली।
  • स्टीव स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 17वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया पारी के आखिरी चार ओवर बाकी हैं। टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट पर सिर्फ 102 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ 37 और मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी ओवरों में दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
  • राहुल चाहर ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर दिया। मैक्सवेल 28 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। मैक्सवेल के बाद मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर उतरे हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की पारी के आधे ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन बनाए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ क्रीज पर टिके हुए हैं। मैक्सवेल ने 18 गेंद पर 23 और स्टीव स्मिथ ने 24 गेंद पर 22 रन बनाए हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के पावरप्ले सही नहीं रहा। उसने इस दौरान तीन विकेट गंवाए। वॉर्नर, फिंच और मिशेल मार्श आउट हो गए। टीम ने 6 ओवर में तीन विकेट पर 34 रन बनाए हैं। स्मिथ 8 गेंद पर 6 रन बनाकर और ग्लेन मैक्सवेल 10 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • रविंद्र जडेजा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने उन्हें चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया। जडेजा ने पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। फिंच 10 गेंद पर 8 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।
  • अश्विन ने वॉर्नर को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर ऑलराउंडर मिशेल मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मार्श पहली ही गेंद पर स्लिप में रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं।
  • रविचंद्रन अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर में डेविड वॉर्नर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। वॉर्नर सात गेंद पर सिर्फ एक ही रन बना सके।
  • भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच क्रीज पर उतरे हैं। भुवनेश्वर पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे। इस मुकाबले में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

IND vs AUS Live: वॉर्म-अप मैच के लिए ये हैं दोनों टीमें:

India (11 batting, 11 fielding): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दूल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती।

Australia (11 batting, 11 fielding): डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एजम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस।

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतने के बाद कहा- हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिछले मैच में पहले गेंदबाजी की थी। इसलिए इस बार थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं। हमारी टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आज के मैच में जोश हेजलवुड मैदान पर नहीं उतरेंगे। मिशेल स्वीपसन और जोश इंग्लिश भी नहीं खेल रहे हैं।

T20 World Cup 2021 – India vs Australia Highlights: रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा- विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आज आराम दिया गया है। हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। तेजी से खेलकर बोर्ड पर रन बनाना चाहते थे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमें छठा गेंदबाजी विकल्प मिले। बल्लेबाजी क्रम में भी कुछ विकल्प मिले। हम आज उन सभी चीजों को आजमाएंगे। हार्दिक ठीक हैं, लेकिन उन्हें गेंदबाजी शुरू करने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट की शुरुआत तक तैयार रहना चाहिए। हमारे पास मुख्य गेंदबाजों में गुण हैं, लेकिन आपको छठे गेंदबाज के लिए एक विकल्प की जरूरत है।

ये भी पढ़ें – T20 World Cup 2021-India vs Pakistan Live: पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगी Team India की बॉलिंग कंबीनेशन, कोच Ravi Shastri ने दिया बड़ा बयान

Editors pick