Cricket
IND vs SA 2nd T20: करोड़ों की संपत्ति का मालिक है ये टीम इंडिया का खिलाड़ी, नेटवर्थ जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

IND vs SA 2nd T20: करोड़ों की संपत्ति का मालिक है ये टीम इंडिया का खिलाड़ी, नेटवर्थ जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

IND vs SA 2nd T20: करोड़ों की संपत्ति का मालिक है ये टीम इंडिया का खिलाड़ी, नेटवर्थ जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
IND vs SA 2nd T20: इन दिनों साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम भारत दौरे पर है। अफ्रीका को यहां भारत के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज (T20I Series) खेलनी है। जिसका पहला मुकाबला खेला जा चुका है। इस मैच में अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 विकेट से रौंदा था। […]

IND vs SA 2nd T20: इन दिनों साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम भारत दौरे पर है। अफ्रीका को यहां भारत के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज (T20I Series) खेलनी है। जिसका पहला मुकाबला खेला जा चुका है। इस मैच में अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 विकेट से रौंदा था। बता दें कि, इस सीरीज के लिए पहले तो केएल राहुल (KL Rahul) को टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन अभ्यास के दौरान उनके चोटिल हो जाने के बाद टीम की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को सौंपी गई। बता दें कि, पंत को उनकी घातक बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी लग्जीरियस लाइफ के लिए भी जाना जाता है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

यह भी पढ़े: IND vs SA T20: ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, कह डाली ये बात

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है पंत

ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान हैं। मौजूदा समय में पंत की उम्र अभी सिर्फ 24 साल ही है। मीडिया की माने तो फिलहाल ऋषभ पंत की कुल नेटवर्थ लगभग 66.42 करोड़ रुपये की है। जबकि साल 2021 में पंत की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर थी, जो भारतीय रुपये के अनुसार 39 करोड़ रूपए है। गौरतलब है कि, ऋषभ पंत का कार कलेक्शन भी बेहद शानदार है, क्योंकि उनके पास बहुत महंगी कारें हैं। पंत के पास Merecedez, Audi A8 और Ford जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। जिनकी कीमत भी बहुत ज्यादा है।

कई करोड़ों रूपए का घर भी है पंत के पास

अगर पंत के घर की बात करें तो वो भी बेहद शानदार बन रहा है। बता दें कि, पंत (Rishabh Pant) के पास उत्तराखंड के हरिद्वार में एक आलीशान घर है। पंत के घर के कमरे भी काफी बड़े-बड़े हैं। कमरों की डिजाइन बड़ी अच्छी है और सभी दीवारों पर कई तरह की पेंटिंग्स भी लगी हुई हैं। पंत की फैमिली में उनकी बहन साक्षी और मां सरोज हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick