IND vs SA 2nd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार, 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे टी20 मैच से पहले, पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को एक अहम सलाह दी है। वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) के अनुसार, उमरान मलिक (Umran Malik) का भारत के लिए खेलने का समय आ गया है और अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
IND vs SA 2nd T20: आईपीएल 2022 में उमरान मलिक (Umran Malik) ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाजी करते हुए खूब सुर्खियां बटोरीं और जिसके बाद से उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया। नेट्स में तेज गेंदबाजी करने के बावजूद, राहुल द्रविड़ ने पहले टी 20 में जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस को मौका नहीं दिया। राहुल द्रविड़ भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान और हर्षल पटेल जैसे अधिक अनुभवी खिलाड़ियों के साथ गए। लेकिन भारत को पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
IND vs SA 2nd T20: पूर्व क्रिकेटर वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने खलीज टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मलिक (Umran Malik) को खेलने का मौका न देकर भारत एक अहम खिलाड़ी को चूक रहा है। उन्होंने कहा, ‘खेल को लेकर हर किसी का नजरिया अलग होता है। लेकिन मुझे लगता है कि आईपीएल में उसने (उमरान मलिक) जिस तरह की गति और सटीकता दिखाई वह काबिल-ए-तारीफ है। साथ ही जब आप अपनी सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हों तो, ये उमरान जैसे खिलाड़ियों को परखने का यह सही समय होता है।”
“मैने पिछले 10 सालों में उससे अच्छा तेज गेंदबाज नहीं देखा। मुझे उम्मीद है कि वह अगर भारतीय टीम के लिए खेलेगा तो अच्छा प्रदर्शन करेगा। वह काफी फिट है और उसके पास तेज गेंदबाजों जैसी आक्रामकता है। उसे गति और सटीकता मिली है। मुझे लगता है कि वह भारत के लिए लंबे समय तक खेल पाएगा।”
उमरान मलिक टीम इंडिया में किसकी जगह ले सकते हैं?
पिछले मैच के तीन खिलाड़ियों में से किसी भी खिलाड़ी की जगह उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है। लेकिन दूसरे टी20 मैच से बाहर होने की ज्यादा संभावना हर्षल पटेल की है। पटेल ने पहले टी20 मैच, अरुण जेटली स्टेडियम में चार ओवरों में 43 रन दिए, जिसमें एक गेम-डिफाइनिंग ओवर भी शामिल था जहां उन्होंने 22 रन लुटाए थे।
IND vs SA Schedule
South Africa tour of India, 2022 | ||||
Sr. No. | Day | Date | Match | Venue |
1 | Thursday | 9th June | 1st T20I | Delhi |
2 | Sunday | 12th June | 2nd T20I | Cuttack |
3 | Tuesday | 14th June | 3rd T20I | Vizag |
4 | Friday | 17th June | 4th T20I | Rajkot |
5 | Sunday | 19th June | 5th T20I | Bengaluru |
भारत की टी20 टीम: रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन।