Cricket
IND vs ENG: Arjun Tendulkar भी पहुंचे इंग्लैंड, महिला क्रिकेटर के साथ लंच का उठाया लुत्फ़

IND vs ENG: Arjun Tendulkar भी पहुंचे इंग्लैंड, महिला क्रिकेटर के साथ लंच का उठाया लुत्फ़

IND vs ENG: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे (IND vs ENG) पर है, जहां उसे एक टेस्ट (Ind vs Eng 5th Test), 3 टी20 और तीन वनडे मुक़ाबले (India Tour of England 2022) खेलने हैं। लेकिन टीम इंडिया के खिलाडियों के अलावा पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर  […]

IND vs ENG: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे (IND vs ENG) पर है, जहां उसे एक टेस्ट (Ind vs Eng 5th Test), 3 टी20 और तीन वनडे मुक़ाबले (India Tour of England 2022) खेलने हैं। लेकिन टीम इंडिया के खिलाडियों के अलावा पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर  (Arjun Tendulkar) भी इंग्लैंड की यात्रा पर गए हुए हैं। अर्जुन कुछ दिन पहले ही इग्लैंड की यात्रा पर गए हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए hindi.insidesport.in

इंग्लैंड में एन्जॉय कर रहे अर्जुन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रही है। इस तस्वीर को इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल वैट (Danielle Wyatt) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इस तस्वीर में अर्जुन तेंदुलकर डैनिएल वैट के साथ लंच का लुत्फ उठा रहे हैं. लंदन के सोहो रेस्तरां में डैनिएल वैट और अर्जुन तेंदुलकर ने लंच किया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

डेनियल वैट ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल वैट अच्छे दोस्त हैं और पहले भी दोनों को एक साथ देखा जा चूका है। जब भी अर्जुन तेंदुलकर लंदन जाते हैं तो वह अपनी इस महिला क्रिकेटर दोस्त से मिलने जरूर जाते हैं।

आईपीएल के इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था और उन्हें 30 लाख का प्राइस देकर खरीदा था। हालांकि उन्हें इस बार आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला पाया, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से माना जा रहा था कि इस बार अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick