Cricket
Dhoni Temple Visit: मां दिउड़ी के दर्शन करने पहुंचे एमएस धोनी, विधि-विधान से की पूजा- Watch Video

Dhoni Temple Visit: मां दिउड़ी के दर्शन करने पहुंचे एमएस धोनी, विधि-विधान से की पूजा- Watch Video

Dhoni Temple Visit: मां दिउड़ी के दर्शन करने पहुंचे एमएस धोनी, विधि-विधान से की पूजा- Watch Video
Dhoni Temple Visit: विश्व भर में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की भी मां देवड़ी मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। क्योंकि धौनी कई बार इस मंदिर में पहले भी दर्शन के लिए जा चुके हैं। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित मां देवड़ी […]

Dhoni Temple Visit: विश्व भर में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की भी मां देवड़ी मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। क्योंकि धौनी कई बार इस मंदिर में पहले भी दर्शन के लिए जा चुके हैं। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित मां देवड़ी मंदिर में माता (MS Dhoni Deori Temple) के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इन सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की मां देवड़ी के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली है। क्योंकि धौनी माता (MS Dhoni Net Worth) के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही जब भी रांची में रहते हैं तो समय निकाल कर मां दिउड़ी के दर्शन करने के लिए ज़रूर जाते हैं। बीते सोमवार को भी धौनी माता दिउड़ी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने खिलाड़ी को विधि-विधान से पूजा करवाई। बता दें कि धोनी जैसे ही दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां फैन्स की भीड़ लग गई तो पूर्व खिलाड़ी ने भी हाथ हिला कर प्रशंसकों का अभिवादन किया।

मां दिउड़ी का मंदिर जितना पुराना है उतनी ही पुरानी है इसकी आस्था

यह मंदिर रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर रांची-टाटा हाइवे पर मौजूद है और धोनी कहीं भी क्यों न हों यहां आकर मत्था टेकना कभी नहीं भूलते। बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 700 साल पुराना है और मंदिर में माता की मूर्ति भी मौजूद है। बता दें कि मंदिर में ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से जाने वालों की इच्छा मां दिउड़ी जरूर पूरा करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by subodh singh MSDIAN💛 (@kushmahi7)

Dhoni Temple Visit: मंदिर का इतिहास

मां दिउड़ी के मंदिर में देवी काली की मूर्ति करीबन करीब साढ़े तीन फुट ऊंची देवी 16 भुजाओं वाली हैं। बताते हैं कि मां के इस मंदिर क मूर्ति ओडिशा की मूर्ति कला पर आधारित है। माना जाता है कि इस मंदिर की स्‍थापना पूर्व मध्यकाल में तकरीबन 1300 ई. में सिंहभूम के मुंडा राजा केरा ने युद्ध में परास्त होकर लौटते समय की थी। पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि मंदिर की स्‍थापना करते ही राजा को उनका खोया हुआ राज्‍य सिंहासन वापस मिल गया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick