Cricket
IPL 2021: बुरी खबर- धोनी की कप्तानी वाली CSK Team में शामिल Faf Du Plessis चोटिल, नहीं खेल रहे महत्वपूर्ण मुकाबला

IPL 2021: बुरी खबर- धोनी की कप्तानी वाली CSK Team में शामिल Faf Du Plessis चोटिल, नहीं खेल रहे महत्वपूर्ण मुकाबला

IPL 2021 Qualifier-1 CSK vs DC, MS Dhoni Records: प्लेऑफ में चौकर्स Delhi Capitals अब तक Chennai Super Kings को हरा नहीं सकी, MS Dhoni बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड
IPL 2021: बुरी खबर- धोनी की कप्तानी वाली CSK Team में शामिल Faf Du Plessis चोटिल, नहीं खेल रहे महत्वपूर्ण मुकाबला- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। इससे ठीक कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। […]

IPL 2021: बुरी खबर- धोनी की कप्तानी वाली CSK Team में शामिल Faf Du Plessis चोटिल, नहीं खेल रहे महत्वपूर्ण मुकाबला- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। इससे ठीक कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए ओपनिंग करने वाले फाफ डु प्लेसिस आज महत्वपूर्ण मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। सीपीएल 2021 के पहले सेमीफाइनल में सेंट लुसिया किंग्स के कप्तान डुप्लेसिस टॉस पर नहीं आए। दरअसल फाफ डुप्लेसिस चोटिल हो गए हैं, और ये खबर ना सिर्फ सीपीएल बल्कि आईपीएल के लिहाज से सीएसके टीम के लिए भी बुरी है। CSK Player, Faf du Plessis, IPL 2021 Phase-2, MS Dhoni, Chennai Super Kings, Faf Du Plessis in IPL, CPL 2021

IPL 2021: Faf Du Plessis नहीं खेल रहे सेमीफाइनल

फाफ डुप्लेसिस सीपीएल के पहले सेमीफाइनल से चोटिल होने के कारण बाहर हो गए। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भी फाफ डुप्लेसिस चोटिल होने के चलते ही बाहर हुए थे. आपको बता दें कि फाफ डु प्लेसिस को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। यह चोट गंभीर नजर आ रही है, यही वजह है कि लगातार 2 महत्वपूर्ण मुकाबलों में वह बाहर हुए हैं।

CPL में शतक ठोक चुके डु प्लेसिस

डु प्लेसिस का चोटिल होना चेन्नई के अलावा सेंट लूसिया के लिए भी यह बुरी खबर है। डु प्लेसिस अभी शानदार फॉर्म में भी चल रहे थे। उन्होंने CPL के मौजूदा सीजन में 4 सितंबर को ही सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 60 गेंद पर 120 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें – MS Dhoni ने आईपीएल में कमाई का बनाया रिकॉर्ड, 150 करोड़ पाने वाले पहले क्रिकेटर!

IPL 2021: आईपीएल में भी शानदार नजर आए थे फाफ डु प्लेसिस

फाफ डु प्लेसिस ने पिछले ही मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ 54 गेंद में 84 रन की अहम पारी खेली थी। यह मैच भी सेंट लूसिया के लिए करो या मरो का मुकाबला ही था। फाफ डु प्लेसिस का फॉर्म IPL के मौजूदा सीजन में भी शानदार रहा है। उन्होंने पहले फेज में 7 मैच खेले थे, जिसमें 320 रन ठोके। उन्होंने 95 रन की नाबाद पारी भी खेली थी। फाफ डु प्लेसिस ने IPL में कुल 91 मैच खेले, जिसमें 34.96 की औसत से 2622 रन बनाए हैं। CSK Player, Faf du Plessis, IPL 2021 Phase-2, MS Dhoni, Chennai Super Kings, Faf Du Plessis in IPL, CPL 2021

Editors pick