Cricket
Cricket Asia Cup: एशिया कप से जुड़ी महत्वूर्ण बातें, विजेताओं की लिस्ट, जानिए पूरा इतिहास

Cricket Asia Cup: एशिया कप से जुड़ी महत्वूर्ण बातें, विजेताओं की लिस्ट, जानिए पूरा इतिहास

Cricket Asia Cup: जानिए एशिया कप का पूरा इतिहास, कब कौन बना चैंपियन
Cricket Asia Cup: एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच (Asia Cup 2022) खेला जाएगा। श्रीलंका में होने वाले इस एशिया कप का आयोजन यूएई में शिफ्ट किया गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि जब 1984 में एशिया कप का पहला मैच खेला गया तो वो भी यूएई में ही हुआ […]

Cricket Asia Cup: एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच (Asia Cup 2022) खेला जाएगा। श्रीलंका में होने वाले इस एशिया कप का आयोजन यूएई में शिफ्ट किया गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि जब 1984 में एशिया कप का पहला मैच खेला गया तो वो भी यूएई में ही हुआ था। भारत (India) जिसमे चैंपियन बना था। यहां हम आपको एशिया कप का इतिहास बता रहे हैं, कौन कब विजेता (Asia Cup Winners List) रहा। समय समय पर एशिया कप में क्या बदलाव हुए, और कुछ ऐसी बातें (Asia Cup History) जो बतौर क्रिकेट फैन आपको पता होनी चाहिए।

क्रिकेट एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई, और इसके पहले संस्करण की मेजबानी यूएई ने की थी। शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल मुकाबला खेला गया था। पहले वो लिस्ट जानिए कि 1984 से लेकर अभी तक कब किस देश ने एशिया कप की मेजबानी की।

Cricket Asia Cup Format : एशिया कप फॉर्मेट

क्रिकेट एशिया कप टी20 और वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है। ये अल्टरनेटिव में खेला जाता है, यानी 1 बार टी20 और अगली बार वनडे फॉर्मेट में आयोजित होता है। हालांकि ये 2016 से शुरू हुआ और इससे पहले खेले गए सभी टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में ही खेले गए। 2016 में पहली बार टी20 फॉर्मेट में एशिया कप हुआ, जिसमें भारत चैंपियन बना था।

Asia Cup Host Country List

  • 1984 – UAE
  • 1986 – Sri Lanka
  • 1988 – Bangladesh
  • 1990/91 – India
  • 1995 – UAE
  • 1997 – Sri Lanka
  • 2000 – Bangladesh
  • 2004 – Sri Lanka
  • 2008 – Pakistan
  • 2010 – Sri Lanka
  • 2012 – Bangladesh
  • 2014 – Bangladesh
  • 2016 – Bangladesh
  • 2018 – UAE
  • Asia Cup 2022 – UAE

Asia Cup History : जब भारत ने एशिया कप का किया बॉयकॉट, पाकिस्तान भी कर चुका है ऐसा

एक बार एशिया कप में भारत ने खेलने से मना किया था, यानी आयोजन का बॉयकॉट किया था। 1986 में श्रीलंका के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के कारण भारत ने एशिया कप का बॉयकॉट किया था, ये इस टूर्नामेंट का दूसरा ही संस्करण था। जबकि पाकिस्तान ने 1990/91 में टूर्नामेंट का बॉयकॉट किया था, इसकी मेजबानी भारत कर रहा था।

Asia Cup Winners List : सुनील गवास्कर की कप्तानी में भारत बना था पहला चैंपियन

एशिया कप का पहला संस्करण भारत ने जीता था। इस टीम की कप्तानी सुनील गावस्कर कर रहे थे। अभी भारत के नाम ही सबसे ज्यादा एशिया कप खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है, दूसरे नंबर पर श्रीलंका है। यहां देखें एशिया कप में चैंपियन टीम की लिस्ट।

Cricket Asia Cup India : भारत ने किस वर्ष जीते एशिया कप

भारत ने सर्वाधिक 7 बार एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। निम्न वर्षों में भारत ने एशिया कप जीते।

भारत – 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016, 2018

Sri Lanka – श्रीलंका ने 5 बार एशिया कप जीता है – 1986, 1997, 2004, 2008, 2014

Pakistan – पाकिस्तान ने 2 बार जीता एशिया कप – 2000, 2012

Asia Cup 2022 All Team Squad: भारत पाकिस्तान समेत 6 टीमें लेंगी हिस्सा, देखें टीमों का स्क्वॉड

एशिया कप फाइनल हारने वाली टीम

भारत सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने वाली टीम है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत एशिया कप फाइनल कितनी बार हारी है। भारत 3 बार फाइनल में पहुंची लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। देखें कौन सी टीम कितनी बार एशिया कप का फाइनल मैच हारी, या यूँ कहें कि रनर अप रही।

  • श्रीलंका – 6 बार
  • भारत – 3 बार
  • बांग्लादेश – 3 बार
  • पाकिस्तान – 2 बार

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick