CPL 2021: Playoffs में जगह बनाने के लिए इन तीन टीमों के बीच कांटे की टक्कर, जानिए Caribbean Premier League के पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति – कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 की शुरुआत 26 अगस्त से हुई थी। टी20 लीग में मौजूद टीमों के बीच सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर जारी है। फिलहाल सभी 6 टीमें अपने आठ-आठ मैच खेल चुकी हैं और धीरे धीरे करके टॉप-4 के स्थान के लिए तस्वीर भी साफ होते जा रही है। Caribbean Premier League, CPL 2021, Knockout Stage, Playoffs, Latest Points Table
टॉप-4 में रहने वाली टीमें 14 सितंबर को दो सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। जिसके बाद सीपीएल 2021 का चैंपियन तय करने के लिए 15 सितंबर को वार्नर पार्क में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
अंकतालिका में नजर डालें तो चार बार की चैंपियन त्रिनबागो नाइट राइडर्स सबसे टॉप पर मौजूद है। खेले गए अपने 8 मैचों में टीकेआर ने पांच में जीत के साथ उनके 10 अंक हैं। टेबल में पहला स्थान होने की वजह से अपना प्लेऑफ में जाना तय है। दूसरे स्थान पर 10 अंकों से साथ सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स मौजूद है, हालांकि टीकेआर से उनका नेट रन रेट कम है। SKNP ने भी अपने 8 में से 5 मैच जीते हैं और उनका भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय है।
As it stands! #CPL21 #CricketPlayedLouder pic.twitter.com/YbeUk13ZAO
— CPL T20 (@CPL) September 10, 2021
पॉइंट्स टेबल पर जमैका तल्लावाह्स तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें 8 मुकाबलों में 4 जीते है और इतने ही हारे हैं। इस प्रदर्शन के साथ उनके पास 8 अंक हैं। उनके पास अंतिम-4 में जगह बनाने के पूरा मौका है। तल्लावाह्स के बाद तालिका में सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। इन दोनों टीमों ने भी चार-चार मैच जीते है, लेकिन नेट रन रेट का अंतर है। इन तीनों में से दो ही टीम अंतिम-4 में जगह बना पाएगी। जिसका फैसला इन टीमों के बाकी के बचे दो मुकाबलों से होगा।
Caribbean Premier League Points Table –
Teams | P | W | L | D | NRR | Pts | |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Trinbago Knight Riders | 8 | 5 | 3 | 0 | 1.037 | 10 |
2 | St Kitts & Nevis Patriots | 8 | 5 | 3 | 0 | -0.619 | 10 |
3 | Jamaica Tallawahs | 8 | 4 | 4 | 0 | 0.536 | 8 |
4 | Saint Lucia Kings | 8 | 4 | 4 | 0 | -0.165 | 8 |
5 | Guyana Amazon Warriors | 8 | 4 | 4 | 0 | -0.248 | 8 |
6 | Barbados Royals | 8 | 2 | 6 | 0 | -0.594 | 4 |
सभी टीमों में सबसे बुरी स्थिति दो बार की विजेता बारबाडोस रॉयल्स की है। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं। रॉयल्स प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगे। Caribbean Premier League, CPL 2021, Knockout Stage, Playoffs, Latest Points Table
ये भी पढ़ें – CPL 2021: लगातार दूसरे मैच में जीतकर Jamaica Tallawahs को अंक तालिका में फायदा, नॉकआउट के लिए उम्मीदें बरकारार