Cricket
CPL 2021: IPL के ये 5 स्टार खिलाड़ी Caribbean Premier League में कर सकते हैं धमाका

CPL 2021: IPL के ये 5 स्टार खिलाड़ी Caribbean Premier League में कर सकते हैं धमाका

CPL 2021: IPL के ये 5 स्टार खिलाड़ी Caribbean Premier League में कर सकते हैं धमाका
CPL 2021: IPL के ये 5 स्टार खिलाड़ी Caribbean Premier League में कर सकते हैं धमाका- कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2021) का नौवां सीजन 26 अगस्त से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीमों की भिड़ंत होने वाली है। वहीं इस टूर्नामेंट […]

CPL 2021: IPL के ये 5 स्टार खिलाड़ी Caribbean Premier League में कर सकते हैं धमाका- कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2021) का नौवां सीजन 26 अगस्त से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीमों की भिड़ंत होने वाली है। वहीं इस टूर्नामेंट में भी कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जोकि फैंस का दिल जीतने में माहिर हैं। हम आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि इस सीजन धमाल मचा सकते हैं।

5 players watch out CPL 2021, Caribbean Premier League 2021, CPL 2021 players, CPL 2021 Players to watch out, Chris gayle, IPL 2021, Caribbean Premier League 2021, Caribbean Premier League, Follow Live https://hindi.insidesport.in/

 

ये भी पढे़ं- CPL 2021: Caribbean Premier League के ये 10 नियम आपको नहीं होंगे मालूम, जानकर हो जाएंगे हैरान

फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis)
IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करने वाले फाफ डु प्लेसिस आगामी CPL सीजन में सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल 2021 के पहले चरण में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, उनका टी20 में 30.66 का बेहतर औसत है और वो शानदार पावर हिटिंग करने की क्षमता रखते हैं। उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए फैंस को उनके मैदान पर उतरने का इंतजार होगा। हालांकि, उनके इस सीजन CPL में शामिल होने को लेकर संशय बरकरार है क्योंकि फाफ फाफ अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं और इसी चोट के चलते वो द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

Kieron Pollard
टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से कायरन पोलार्ड के सामने आने से दुनिया के ज्यादातर गेंदबाज डरते हैं। किसी भी टीम के लिए पोलार्ड हमेशा एक महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। सीपीएल 2021 में पोलार्ड त्रिनबागो नाइट राइडर्स की की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। पोलार्ड बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अपनी बड़ी हिट के लिए मशहूर पोलार्ड पर सबकी नजरें रहेंगी। टी20 में 550 मैच खेल चुके पोलार्ड के नाम 297 विकेट हैं। वहीं, उनके 10898 रन हैं।

Dwayne Bravo

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ब्रावो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ये दिग्गज ऑलराउंडर अपनी धीमी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। उन्होंने टी20 में 532 विकेट झटके हैं।

Chris Gayle
टी20 फॉर्मेट में जब तक ये खिलाड़ी खेल रहा है, इसका नाम इस लिस्ट में ना आए ऐसा मुश्किल है। कुछ ही ओवरों में मैच का पासा पलटने का दम रखने वाला ये बल्लेबाज CPL 2021 में St Kitts & Nevis Patriots के लिए खेलते हुए नजर आएगा। टी20 क्रिकेट में गेल के नाम 14000 से ज्यादा रन है। 42 साल के होने वाले क्रिस गेल पर एक बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Sunil Narine
टी20 क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से बड़े से बड़े बल्लेबाजों को चौंका देने वाला ये गेंदबाज आगामी CPL 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकता है। हालांकि, काफी समय से नरेन खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा, क्योंकि IPL में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा है। टी20 फॉर्मेट में 400 विकेट अपने नाम कर चुके सुनील गेंदबाजी में काफी किफायती गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए ये खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरना चाहेगा।

ये भी पढ़ें- CPL 2021: Big announcement expected as CPL 2021 gets underway on Thursday, 26 August

5 players watch out CPL 2021, Caribbean Premier League 2021, CPL 2021 players, CPL 2021 Players to watch out, Chris gayle, IPL 2021, Caribbean Premier League 2021, Caribbean Premier League, Follow Live https://hindi.insidesport.in/

Editors pick