ऑस्ट्रेलिया की स्टार महिला क्रिकेटर मेगन स्कट की फिमेल पार्टनर हुई प्रेग्नेंट, पहले बच्चे का स्वागत करने को दोनों तैयार
ऑस्ट्रेलिया की स्टार महिला क्रिकेटर मेगन स्कट की फिमेल पार्टनर हुई प्रेग्नेंट, पहले बच्चे का स्वागत करने को दोनों तैयार- ऑस्ट्रेलिया महिला…

ऑस्ट्रेलिया की स्टार महिला क्रिकेटर मेगन स्कट की फिमेल पार्टनर हुई प्रेग्नेंट, पहले बच्चे का स्वागत करने को दोनों तैयार- ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज मेगन स्कट मां बनने वाली है। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने लिखा, ‘इस राज से पर्दा उठाते हुए जेस और मैं काफी एक्साइटेड हैं। जेस को इस बात की खुशी है कि वो मेरे छोटे रूप को कैरी कर रही हैं। वो काफी लकी हैं।’
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेगन स्कट और उनकी साथी जेस होलोएक ने मार्च 2019 में शादी के बंधन में बंध गए थे। स्कट ने अपने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की।
ये भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड के बाद अब इस देश के खिलाड़ी नहीं होंगे टूर्नामेंट का हिस्सा
Jess and I are excited to FINALLY be able to spill the beans ??? Jess has the joy of carrying a mini me, lucky her ? baby girl already being smothered by the cat ?⬛ #weareintrouble pic.twitter.com/73lmJGX5wr
— Megan Schutt (@megan_schutt) May 30, 2021
न्यूजीलैंड की क्रिकेटर सुजी बेट्स ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उनके पोस्ट पर हार्ट की इमोजी शेयर की। जबकि, न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान एमी सैटरथवेट ने कहा, “बधाई दोस्तों !! आपके लिए बहुत उत्साहित हूं। #letthefunbegin।” उनके प्रशंसकों में से एक ने कहा, “बधाई हो !!!! यह कितनी अद्भुत खबर है।” दूसरे ने लिखा “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई”।
Best day of my life. My heart is so full. I am a lucky woman ❤️ Mrs and Mrs Schutt ?? #Scholyoakewedding #loveislove #morephotostocome
? – Brody Grogan Photography
? – @CurtisBrownjohn pic.twitter.com/RHjMQzA8ZV— Megan Schutt (@megan_schutt) March 31, 2019
अभी कुछ दिन पहले मेगन स्कट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। वो अपने जीवन के प्यार के साथ लगातार तस्वीरें साझा करती रही हैं। फोटो में दोनों को क्वींसलैंड के एयरली बीच इलाके में एक साथ साइकिल चलाते हुए देखा गया था।
View this post on Instagram