Cricket
Asia Cup T20 Cricket: एशिया कप यूएई में होने की संभावना; श्रीलंका क्रिकेट चिंतित, कई डॉलर का होगा नुकसान

Asia Cup T20 Cricket: एशिया कप यूएई में होने की संभावना; श्रीलंका क्रिकेट चिंतित, कई डॉलर का होगा नुकसान

Asia Cup T20 Cricket: एशिया कप UAE में होने की संभावना; श्रीलंका क्रिकेट चिंतित, कई डॉलर का होगा नुकसान Sri Lanka Cricket, Sri Lanka, BCCI
Asia Cup T20 Cricket: श्रीलंका क्रिकेट इस साल अगस्त-सितंबर में एशिया कप की मेजबानी करने वाला था लेकिन अब श्रीलंका क्रिकेट शायद इस अधिकार को खोने वाला है। एशिया कप के लिए यूएई (UAE) एक वैकल्पिक स्थल के रूप में उभर रहा है। श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) के साथ बीसीसीआई (BCCI) ने भी इस […]

Asia Cup T20 Cricket: श्रीलंका क्रिकेट इस साल अगस्त-सितंबर में एशिया कप की मेजबानी करने वाला था लेकिन अब श्रीलंका क्रिकेट शायद इस अधिकार को खोने वाला है। एशिया कप के लिए यूएई (UAE) एक वैकल्पिक स्थल के रूप में उभर रहा है। श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) के साथ बीसीसीआई (BCCI) ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है। श्रीलंका क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय ये है कि अगर वह एशिया कप से बाहर कर दिया गया तो उन्हें अमरीकी डॉलर के हिाब से 6 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Asia Cup T20 Cricket: श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) के एक अधिकारी ने द आइलैंड को बताया, “बीसीसीआई (BCCI) ने देश में नागरिक अशांति के बारे में चिंता जताई है और अगर टूर्नामेंट बाधित होता है, तो हमें 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान होगा। हालांकि, हमने संकेत दिया कि सरकार के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं। हम सबके भले की आशा करते हैं।”

श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) होस्टिंग अधिकार खोने के लिए तैयार है? कोई भी आधिकारिक घोषणा करने से पहले श्रीलंका क्रिकेट वेट एंड वॉच की नीति अपना रही है।

यूएई एशिया कप 2022 की मेजबानी क्यों कर सकता है?

  • श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट ने राष्ट्रव्यापी विरोध को जन्म दिया है। जिसने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को प्लान बी तैयार रखने के लिए प्रेरित किया है।
  • यूएई हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल दोनों के लिए क्रिकेट का केंद्र बन गया है। इसने सफलतापूर्वक टी20 विश्व कप और आईपीएल के दो संस्करणों की मेजबानी की है।
  • यहां तक ​​​​कि 2018 में एशिया कप का आखिरी संस्करण जिसमें रोहित शर्मा ने कप्तानी की थी वो भी यूएई में आयोजित किया गया था।

अंतिम निर्णय कब लिया जाएगा? एसीसी अध्यक्ष जय शाह मे पहले ही बता दिया है कि एशिया कप पर अंतिम निर्णय आईपीएल 2022 फाइनल की पूर्व संध्या पर लिया जाएगा। शाह ने आईपीएल फाइनल के लिए श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) के अधिकारियों को भारत आमंत्रित किया है। आईपीएल 2022 फाइनल्स से इतर एशिया कप की मेजबानी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick