steve smith record, Allan Border: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG Live) के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज (Ashes LIVE) का चौथा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है। वह एशेज सीरीज में 3000 रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले डॉन ब्रैडमैन, एलेन बॉर्डर और स्टीव वॉ यह कारनामा कर चुके हैं। साथ ही वेस्टइंडीज के गैरी सॉबर्स ने भी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ तीन हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तीन हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गैरी सॉबर्स एकमात्र गैर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
डॉन ब्रैडमैन से कम है स्मिथ का औसत
Ashes LIVE, AUS vs ENG Live, Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में स्मिथ ने 23 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 रन बनाते ही इंग्लैंड के खिलाफ अपने तीन हजार रन पूर कर लिए। इस दौरान स्मिथ का औसत महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन से कम है। उन्होंने 61.57 के औसत से एशेज सीरीज में रन बनाए हैं, जबकि डॉन ब्रेडमैन ने 89.78 के औसत से रन बनाए थे। इसके अलावा स्मिथ का औसत अन्य सभी खिलाड़ियों से ज्यादा है। जैसा की लिस्ट में देखा जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
Player | Span | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | 100 | 50 | 0 | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Don Bradman (AUS) | 1928-1948 | 37 | 63 | 7 | 5028 | 334 | 89.78 | 19 | 12 | 6 | |
Allan Border (AUS) | 1978-1993 | 47 | 82 | 19 | 3548 | 200* | 56.31 | 8 | 21 | 3 | |
Garry Sobers (WI) | 1954-1974 | 36 | 61 | 8 | 3214 | 226 | 60.64 | 10 | 13 | 6 | |
Steve Waugh (AUS) | 1986-2003 | 46 | 73 | 18 | 3200 | 177* | 58.18 | 10 | 14 | 6 | |
Steve Smith (AUS) | 2010-2022 | 31 | 54 | 5 | 3017 | 239 | 61.57 | 11 | 11 | 1 |
Most #Ashes runs
Bradman 5028 @ 89.78
Hobbs 3636 @ 54.26
Border 3222 @ 55.55
Waugh 3173 @ 58.75
Gower 3037 @ 46.01STEVE SMITH 3002 @ 62.54
— Adam Burnett (@AdamBurnett09) January 8, 2022
मुकाबले का हाल
steve smith record, Allan Border: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से आगे है। वहीं चौथे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के जीतने के आसार लग रहे हैं। चौथे टेस्ट का आखिरी दिन अभी शेष है, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 10 विकेट चाहिए तो वहीं इंग्लैंड को 358 रनों की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 416 रन तो दूसरी पारी में 265 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 294 रन बनाए थे। चौथे दिन स्टंप तक इंग्लैंड का स्कोर 30 रन है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें