CWG 2022 Cricket LIVE: स्मृति मंधाना ने कॉमनवेल्थ गेम्स में किया कमाल, इंग्लैंड के खिलाफ बनाई सबसे तेज फिफ्टी
CWG 2022 Cricket LIVE: भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के सेमीफाइनल…

CWG 2022 Cricket LIVE: भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के सेमीफाइनल मुकाबले में फिफ्टी रन बनाए हैं। वहीं एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड (IND-w vs ENG-w) के बीच सेमीफाइनल की जंग जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने पर टीम इंडिया (Team India) 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
A fiery fifty from the India opener 🔥#ENGvIND | #B2022 | 📝https://t.co/hKqgbrKqel pic.twitter.com/KASzr1mbcT
— ICC (@ICC) August 6, 2022
वहीं टीम इंडिया की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाली स्मृति मंधाना ने इंग्लिश गेंदबाजों को परेशान कर दिया। मंधाना ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक बनाकर सबको प्रभावित कर दिया है। साथ ही मंधाना कॉमनवेल्थ गेम्स के रिकॉर्ड में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इसके बाद से ही मंधाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं।
यह भी पढ़ें: CWG 2022: FIH ने भारतीय महिला हॉकी टीम से हुए अन्याय पर मांगी माफी, कहा- पूरी घटना की करेंगे समीक्षा
CWG 2022 Cricket LIVE: बता दें कि, इन दिनों मंधाना काफी अच्छी फॉर्म में है, जिस कारण इंग्लैंड के खिलाफ अपने बल्ले से कहर बरपाया है। अपनी पारी के दौरा मंधाना ने बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए ये कारनामा कर दिखाया है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया को उनसे एक धाकड़ शुरुआत दरकार थी, स्मृति ने सारी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इंग्लिश गेंदबाजों को डोमिनेट करना शुरू किया।
FIFTY for #TeamIndia vice-captain @mandhana_smriti off just 23 balls 👏👏
Her 16th in T20Is.
Live – https://t.co/ex8lGZRthz #INDvENG #B2022 pic.twitter.com/9oufibcWtT
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 6, 2022
जब इस्सी वोंग गेंदबाजी करने आईं तो मंधाना मैच में अपने पहले छक्के के लिए डीप मिड-विकेट पर एक पुल के लिए नीचे चली गईं। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने महज 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया है।
टी20 में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर
PLAYER | BALLS TAKEN FOR FIFTY | OPPOSITION | YEAR |
Smriti Mandhana | 23 | England | 2022 |
Smriti Mandhana | 24 | New Zealand | 2019 |
Smriti Mandhana | 25 | England | 2018 |
Shafali Verma | 26 | West Indies | 2019 |
Shafali Verma | 26 | South Africa | 2021 |
वहीं T20I में भारत की किसी महिला खिलाड़ी द्वारा ये अर्धशतक सबसे तेज है। उन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उसने 2018 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंदों पर एक और अर्धशतक लगाया था।
खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।