CWG 2022 LIVE: बर्मिंघम में संकेत महादेव सरगर ने दिलाया भारत को पहला पदक, वेटलिफ्टिंग में जीता Silver Medal
CWG 2022 LIVE: भारत के संकेत महादेव सरगर (Sanket Mahadev Sargar) ने राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में पुरूषों की 55 किलो भारोत्तोलन…

CWG 2022 LIVE: भारत के संकेत महादेव सरगर (Sanket Mahadev Sargar) ने राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में पुरूषों की 55 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा (Weightlifting) में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर भारत का खाता खोला। महाराष्ट्र (Maharastra) के सांगली जिले के 21 वर्ष के सागर स्वर्ण पदक (Gold Medal) की ओर बढ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता। खेल जगत की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया । उन्होंने स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किलो वजन उठाया । श्रीलंका के दिलांका इसुरू कुमारा ने 225 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। सागर स्नैच में शीर्ष पर रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में एक ही प्रयास कामयाब रहा जिसमें उन्होंने 135 किलो वजन उठाया । इसके बाद चोट के कारण वह दूसरे और तीसरे प्रयास में 139 किलो नहीं उठा सके।
यह भी पढ़ें: CWG 2022 LIVE: कौन है संकेत महादेव सरगर? जिन्होंने देश को दिलाया पहला Silver Medal- Check Out
वहीं संकेत की इस उपलब्धि पर खेल जगत के सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद शमी ने उन्हें उनकी कामयाबी पर सराहा।
Well done #SanketSargar for winning India it’s first medal at the Commonwealth Games, brilliant effort.
Proud of your Silver 🥈#CWG . pic.twitter.com/5qJzMwevF8— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 30, 2022
Congratulations Weightlifter Sanket Sargar wins silver, opens India’s account in Birmingham 🇮🇳🇮🇳❤️❤️❤️#india #Birmingham2022 #mshami11 pic.twitter.com/oa42CJFVBV
— Mohammad Shami (@MdShami11) July 30, 2022
पिछली बार भारत ने भारोत्तोलन में पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते थे। बता दें कि, शाम को पी गुरूराजा (61 किलो), ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू (49 किलो) और एस बिंदियारानी देवी (55 किलो) भी पदक की दौड़ में होंगे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।