KL Rahul Athiya Shetty Marriage: मुझसे शादी करोगी” आथिया शेट्टी ने डीजे पर किया डांस, नाचा पूरा परिवार: Watch Video
KL Rahul Athiya Shetty Marriage: क्रिकेटर लोकेश राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी की आज शादी है। खंडाला (Sunil Shetty Khandala House)…

KL Rahul Athiya Shetty Marriage: क्रिकेटर लोकेश राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी की आज शादी है। खंडाला (Sunil Shetty Khandala House) में दोनों आज साथ फेरे लेंगे, जिसके बाद मीडिया के सामने आकर फोटो भी खिंचवाएंगे। रविवार को संगीत समारोह हुआ, जिसमें पूरे परिवार ने जमकर डांस किया। हम आपके लिए लगातार शादी समारोह की फोटो और वीडियो (Wedding Photo & Video) आप तक पहुंचा रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार डीजे पर डांस करता नजर आ रहा है।
शादी आज सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हो रही है। संगीत समारोह में करीब 80 लोग पहुंचे थे, जिसमें क्रिकेटर वरुण आरोन भी हैं। वरुण आरोन कल गाड़ी से बंगले में जाते हुए नजर आए थे, हालांकि सभी मेहमानों को शादी की फोटो आदि खींचने की मनाही है। लेकिन बंगले से बाहर से फोटो और वीडियो लगातार आ रही है। रविवार को संगीत समारोह में बॉलीवुड गानों पर सभी थिरके, इसमें कई गाने तो सुनील शेट्टी की फिल्मों के भी थे।
यह भी देखें- IND vs NZ: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, किए बाबा महाकाल के दर्शन- See Pics
Athiya Shetty Marriage Video: एक ऐसा ही वीडियो आया है, जिसमें आथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी भी डीजे पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी की हलकी झलक नजर आ रही है, इसमें दुल्हनिया आथिया शेट्टी भी नजर आ रही है।
Athiya Shetty in white dancing to Mujhse Shadi Karogi is every Bollywood fan’s dream bride 😍#KLRahul #AthiyaShetty #SunielShetty pic.twitter.com/eJuActQ8N6
— First India filmy (@firstindiafilmy) January 23, 2023
Athiya Shetty Marriage: राहुल की शादी 23 जनवरी (KL Rahul Marriage Date) को होगी। दोनों पिछले 3 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आथिया पहली को इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया कैंप के साथ देखा गया था, जब कोरोना के कारण सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही खिलाड़ियों के साथ मिलने की इजाजत थी। उसके बाद से दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर लाइक और दिल वाले इमोजी शेयर आदि करने लगे।
KL Rahul Marriage Video: लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी की शादी से जुड़ी लाइव फोटो और वीडियो के लिए यहां क्लिक करें।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।