IND vs NZ: टीम इंडिया को इन 5 कीवी खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, भारत के लिए बन सकते हैं मुसीबत: Follow LIVE
IND vs NZ: श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारत 3-0 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब…

IND vs NZ: श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारत 3-0 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हुआ है। वहीं अब भारत (Team India) को 18 जनवरी से घर में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ ODI Series) खेलनी है। साथ ही न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया अपनी जीत की लय को जारी रख सकती है, जबकि डेवोन कॉनवे (Devon Conway), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), टॉम लाथम (Tom Latham) जैसे खिलाड़ी भारत की सफलता में रुकावट बन सकते हैं। क्रिकेट की खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।
हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ ये सीरीज भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल होने वाली है। दरअसल, पिछले साल नवंबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे के दौरान हार का सामना रना पड़ा था। जिसके बाद भारत मेहमान टीम से हार का बदला लेना चाहेगा। साथ ही इस बार टीम इंडिया को घेरलू जमीन का फायदा मिलेगा।
डेवोन कॉनवे

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे (Devon Conway) दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वहीं कॉनवे ने अभी तक के अपने करियर में भारत के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 62 की औसत से रन बनाए हैं। जिस कारण कॉनवे भारत की जीत में सबसे बड़ा रोड़ा बन सकते हैं। वो घर में अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत के गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं।
टॉम लाथम

नियमित कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड टीम की कमान टॉम लाथम (Tom Latham ) के हाथ में है। वहीं भारत के खिलाफ लाथम का वनडे रिकॉर्ड बेहतरीन है। साथ ही वो टॉप स्पिन खिलाड़ियों में से एक हैं जो भारतीय स्पिनरों के लिए मुसीबत साबित हो सकते हैं। पिछले साल भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 1-0 से जो सीरीज जीती थी उसमें टॉम लाथम का अहम योगदान रहा। उस दौरान उन्होंने 104 गेंदों में नाबाद 145 रन की पारी खेली थी, जिसमें 19 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।
ग्लेन फिलिप्स

26 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जो पिछले डेढ़ साल से शानदार फॉर्म में हैं। फिलिप्स के नाबाद फिफ्टी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में दो विकेट से परास्त कर सीरीज अपने नाम करने का काम किया। जिस कारण फिलिप्स टीम इंडिया के गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ा सकते हैं।
ईश सोढ़ी

न्यूजीलैंड के शानदार स्पिनर ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) भी भारत की मुश्किल बढ़ाने का काम करेंगे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में उम्दा प्रदर्शन किया था। सोढ़ी ने अपने वनडे करियर में 38 मैचों में 50 विकेट हासिल किए हैं। इसके साथ ही वो भारतीय बल्लेबाजों को कठिन चुनौती दे सकते हैं। बता दें कि, भारतीय पिचों पर स्पिनर्स को फायदा होता है।
माइकल ब्रेसवेल

न्यूजीलैंड टीम को माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं भारतीय की परिस्थितियां स्पिन के पक्ष में है जिससे ब्रेसवेल का काफी फायदा होने वाला है। ब्रेसवेल कई बार अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभाई थी। ब्रेसवेल ना सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी अहम भूमिका निभा सकती हूं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।