Suryakumar Yadav Ruled out: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल (Suryakumar Yadav Injury) होने के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आईपीएल ने केकेआर के खिलाफ (MI vs KKR) मुकाबले से पहले इस बाबत आधिकारिक जानकारी दी।
Suryakumar Yadav Ruled out: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में हुए थे चोटिल
टाटा आईपीएल 2022 के उलटे हाथ की कलाई में मसल इंजरी के चलते सूर्यकुमार यादव को बाहर होना पड़ा। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए उन्होंने शुरूआती मैच भी नहीं खेले थे। तब भी वह चोटिल थे, और देर से आईपीएल में आए थे।
Suryakumar Yadav Injury – सूर्यकुमार यादव को 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में चोट लगी थी। यादव ने इस सीजन कुल 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 43.29 की एवरेज से 303 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए।
केकेआर के खिलाफ सोमवार को मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस को 3 और मुकाबले खेलने हैं। सूर्यकुमार यादव अब इन मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे। उम्मीद है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर ना हो, बेशक मुंबई इंडियंस को इससे ज्यादा फर्क इसलिए नहीं पड़ेगा क्योंकि वह पहले ही बाहर हो गई है। लेकिन टीम इंडिया के नजरिए से ये बुरी खबर है। आईपीएल के बाद टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जून में घरेलु टी20 सीरीज खेलनी है।
यह भी देखें- Shahid Afridi vs Danish Kaneria: शाहिद अफरीदी को दानिश कनेरिया ने लगाई लताड़, देखें दोनों के बीच कैसे हुई तीखी बहस
NEWS – Suryakumar Yadav ruled out of TATA IPL 2022
More details here – https://t.co/1DchNAPSiY #TATAIPL pic.twitter.com/iVmLMBNNVz
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2022
IPL 2022, MI vs KKR : सोमवार को मुंबई इंडियंस अपना 11वां मैच खेलने उतरी। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम के आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की सारी उम्मीद खत्म हो चुकी है। मुंबई इस रेस से बाहर होने वाली 2022 में पहली टीम बनी। हालांकि मुंबई इंडियंस टीम अब कई अन्य टीमों का खेल खराब करने के इरादे से उतरेगी, जिसमें सीएसके भी शामिल है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें