Cricket
U19 World Cup 2022: भारत ने ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

U19 World Cup 2022: भारत ने ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

U19 World Cup 2022: भारत ने ICC अंडर-19 विश्व कप 2022 के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान ICC U19 World Cup U19 World Cup 2022 squad Yash Dhull
U19 World Cup 2022-Yash Dhull: ऑल इंडिया जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने रविवार को आगामी आईसीसी अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप (U19 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। टूर्नामेंट के 14वें सीजन में 16 टीमें 48 मैचों में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। इस बार अंडर 19 विश्वकप वेस्टइंडीज में खेला […]

U19 World Cup 2022-Yash Dhull: ऑल इंडिया जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने रविवार को आगामी आईसीसी अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप (U19 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। टूर्नामेंट के 14वें सीजन में 16 टीमें 48 मैचों में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। इस बार अंडर 19 विश्वकप वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। चार देश इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट 14 जनवरी से 5 फरवरी 2022 के बीच खेला जाएगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

भारत ने चार बार जीत हासिल की है
U19 World Cup 2022 squad: अंडर 19 विश्वकप में भारत 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार बार खिताब जीतने वाली सबसे सफल टीम है। भारत 2016 में और न्यूजीलैंड में 2020 में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले सीजन में भी उपविजेता रहा है। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टीम में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दिल्ली के यश धुल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि आंध्र प्रदेश के रशीद को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

  • यश धुल (कप्तान)- दिल्ली जिला क्रिकेट संघ
  • हरनूर सिंह- यूटीसीए (चंडीगढ़)
  • अंगक्रिश रघुवंशी- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
  • एसके रशीद (उपकप्तान)- आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन
  • निशांत सिंधु- हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन
  • सिद्धार्थ यादव- उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ
  • अनीश्वर गौतम- कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ
  • दिनेश बाना- हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन
  • आराध्या यादव (WK)- उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ
  • राज अंगद बाव- यूटीसीए (चंडीगढ़)
  • मानव पारखी- तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन
  • कौशल तांबे- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन
  • आरएस हैंगरगेकर- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन
  • वासु वत्सो-उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ
  • विक्की ओस्तवाल- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन
  • रवि कुमार- बंगाल क्रिकेट संघ
  • गर्व सांगवान- हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन

U19 World Cup 2022-Yash Dhull:  स्टैंडबाय खिलाड़ी

  • रिषित रेड्डी – हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन
  • उदय सहारन – पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन
  • अंश गोसाई – सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन
  • अमृत ​​राज उपाध्याय – बंगाल क्रिकेट संघ
  • पीएम सिंह राठौर – राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन

भारत के मुकाबले

  • 15 जनवरी- दक्षिण अफ्रीका- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना- 19:30 बजे
  • 19 जनवरी- आयरलैंड- ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो- 19:30 बजे
  • 22 जनवरी- युगांडा- ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो- 19:30 बजे

ग्रुप इस प्रकार हैं

  • ग्रुप A: बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा और यूएई
  • ग्रुप B: भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा
  • ग्रुप C: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पपुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे
  • ग्रुप D: ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज

इन स्थानों पर होंगे मुकाबले

  • त्रिनिदाद एंड टोबैगो: ब्रायन लारा क्रिकेट ग्राउंड, क्वींस पार्क ओवल, डिएगो मार्टिन
  • एंटीगुआ एंड बारबूडा: सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, कूलिज क्रिकेट ग्राउंड
  • सेंट किट्स एंड नेविस: वार्नर पार्क, कोनारी
  • गुयाना: गुयाना नेशनल स्टेडियम

ये भी पढ़ें: Under-19 Asia Cup: दिल्ली के Yash Dhul करेंगे एशिया कप में भारत अंडर-19 की अगुवाई, बीसीसीआई ने की घोषणा

U19 World Cup 2022 squad: क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick