Cricket
T20 World Cup में MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने से Kapil Dev खुश, कहा- यह बहुत ही अच्छा फैसला है

T20 World Cup में MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने से Kapil Dev खुश, कहा- यह बहुत ही अच्छा फैसला है

T20 World Cup में MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने से Kapil Dev खुश, Mahendra Singh Dhoni, Team India mentor, Team India Squad T20 World Cup
T20 World Cup में MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने से Kapil Dev खुश, कहा- यह बहुत ही अच्छा फैसला है- अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर भी नियुक्त […]

T20 World Cup में MS Dhoni को मेंटर बनाए जाने से Kapil Dev खुश, कहा- यह बहुत ही अच्छा फैसला है- अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर भी नियुक्त किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है। 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भी बोर्ड के इस फैसले को सही बताया है। T20 World Cup, Kapil Dev, MS Dhoni, Mahendra Singh Dhoni, Team India mentor, Team India Squad T20 World Cup

कपिल देव ने कहा कि BCCI का यह एक फैसला बहुत अच्छा है। मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि जब कोई क्रिकेटर संन्यास लेता है, तो उसे 3-4 साल बाद किसी न किसी रूप मेमं वापस आ जाना चाहिए। हालांकि, अभी वर्ल्ड कप को लेकर यह फैसला लिया गया है, जो एक अलग ही मेटर है।

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री अभी कोरोना से जूझ रहे हैं। मुझे लगता है कि BCCI ने इसी को ध्यान में रखते हुए यह एक स्पेशल फैसला लिया है।

रवि शास्त्री ने भी फैसले का सपोर्ट किया
इससे पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी को मेंटर बनाए जाने के फैसले का सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा था कि टीम इससे बेहतर कुछ भी नहीं मांग सकती थी। बीसीसीआई ने इसे बहुत अच्छी तरह से सोचा है और योजनाओं को लागू किया है। ड्रेसिंग रूम और डगआउट में एमएस धोनी का होना लड़कों के लिए फायदेमंद होगा। यह एक शानदार कदम है।

पिछले साल ही धोनी ने संन्यास लिया
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन था। इसके बाद धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 1983 के बाद पहली बार 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वे अभी IPL में खेल रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। T20 World Cup, Kapil Dev, MS Dhoni, Mahendra Singh Dhoni, Team India mentor, Team India Squad T20 World Cup

Editors pick