Cricket
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले मस्ती करते नजर आए विराट कोहली, दिखाए अपने ‘डांस मूव्स’-Watch Video

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले मस्ती करते नजर आए विराट कोहली, दिखाए अपने ‘डांस मूव्स’-Watch Video

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया (Team India) को विश्व कप अभियान को शुरू करने से पहले दो वार्मआप मैच खेलने है। पहला मैच कल ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Warm-up match) के खिलाफ खेला जाएगा, जिसके लिए गाबा में टीम ने प्रैक्टिस की। रविवार को गाबा में नेट्स पर लंबे सत्र तक बल्लेबाजी करने के […]

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया (Team India) को विश्व कप अभियान को शुरू करने से पहले दो वार्मआप मैच खेलने है। पहला मैच कल ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Warm-up match) के खिलाफ खेला जाएगा, जिसके लिए गाबा में टीम ने प्रैक्टिस की। रविवार को गाबा में नेट्स पर लंबे सत्र तक बल्लेबाजी करने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने साथियों के साथ मस्ती करते नजर आए। T20 WC 2022 से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

भारत इस समय ब्रिस्बेन में है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से आधिकारिक टी20 विश्व कप अभ्यास मैचों में क्रमश: 17 अक्टूबर और 19 अक्टूबर को गाबा में भिड़ना है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और दो क्वालीफायर के साथ टी 20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप 2 में है।

अभ्यास मैच से पहले, विराट कोहली को केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार के साथ एक मजेदार बातचीत करते देखा गया। विराट कोहली ने डांस मूव्स भी दिखाए और हमेशा की तरह वह बहुत उत्साही नजर आ रहे थे, जो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक अच्छा संकेत है।

भारतीय टीम का कार्यक्रम: 

भारत बनाम पाकिस्तान – रविवार, 23 अक्टूबर – दोपहर 1:30 बजे (मेलबर्न)
भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेता – गुरुवार, अक्टूबर 27 – दोपहर 12:30 बजे (सिडनी)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – रविवार, 30 अक्टूबर – शाम 4:30 बजे (पर्थ)
भारत बनाम बांग्लादेश – बुधवार, 2 नवंबर – दोपहर 1:30 बजे (एडिलेड)
भारत बनाम ग्रुप बी विजेता – रविवार, 6 नवंबर – दोपहर 1:30 बजे (मेलबर्न)

भारत स्क्वॉड (T20 World Cup 2022 India Squad)

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

स्टैंडबाई प्लेयर्स: , मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick