Cricket
NZ vs AUS Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना, न्यूजीलैंड को फाइनल में 8 विकेट से हराया; मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर बने जीत के हीरो

NZ vs AUS Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना, न्यूजीलैंड को फाइनल में 8 विकेट से हराया; मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर बने जीत के हीरो

New Zealand vs Australia, AUS beat NZ in Final, T20 World Cup Final-NZ vs AUS Final Highlights: न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता
NZ vs AUS Final Highlights, New Zealand vs Australia-AUS beat NZ in Final: ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में भारत की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup Final) को जीत लिया है। वह पहली बार टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बना है। उसने रविवार (14 नवंबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को […]

NZ vs AUS Final Highlights, New Zealand vs Australia-AUS beat NZ in Final: ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में भारत की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup Final) को जीत लिया है। वह पहली बार टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बना है। उसने रविवार (14 नवंबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी बार लिमिटेड ओवर के फाइनल में हारी है। उसे 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च स्कोर बनाया था, लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया ने पीछे छोड़ दिया। इस मैच से यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम दर्ज था। उसने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया। विंडीज ने 2016 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रन चेज करते हुए 6 विकेट पर 161 रन बनाए थे।

NZ vs AUS Final Highlights, New Zealand vs Australia: न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 48 गेंद पर 85 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर फाइनल में हीरो साबित हुए। मार्श ने 50 गेंद की पारी में 77 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। डेविड वॉर्नर ने 38 गेंद पर 53 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए।

प्लेयर ऑफ द मैच: मिचेल मार्श

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: डेविड वॉर्नर

AUS beat NZ in Final: ऑस्ट्रेलिया की पारी के लाइव अपडेट्स:

  • 19वां ओवर: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल ने विजयी चौका लगाया।
  • 18वां ओवर: एडम मिल्ने ने इस ओवर में तीन रन दिए। ऑस्ट्रेलिया को दो ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने हैं।
  • 17वां ओवर: ट्रेंट बोल्ट ने इस ओवर में 10 रन दिए। उनके स्पैल के ये आखिरी ओवर था। बोल्ट ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए।
  • 16वां ओवर: विलियमसन ने अनुभवी टिम साउदी को गेंदबाजी के लिए बुलाया। मैक्सवेल ने एक चौका और एक छक्का लगाया।
  • 15वां ओवर: एडम मिल्ने ने इस ओवर में 11 रन दिए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें लगातार दो चौके लगाए।
  • 14वां ओवर: ईश सोढ़ी का यह ओवर महंगा साबित हुआ। यहां से मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में झुक गया है। सोढ़ी ने इस ओवर में 16 रन दिए। मार्श ने एक चौका और एक छक्का लगाया। सोढ़ी ने तीन वाइड किए।
  • 13वां ओवर: ट्रेंट बोल्ट ने इस ओवर में न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया। वॉर्नर ने 38 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए।
  • 12वां ओवर: मिशेल सैंटनर ने इस ओवर में 9 रन दिए। मार्श ने उन्हें एक चौका लगाया।
  • 11वां ओवर: ड्रिंक्स ब्रेक के बाद केन विलियमसन ने जेम्स नीशन को गेंदबाजी के लिए बुलाया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। मिचेल मार्श ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का मारा। इसके बाद वॉर्नर ने चौथी गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
  • 10वां ओवर: मिशेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए यह ओवर अच्छा किया। उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसे यहां से जीत के लिए 60 गेंद पर 91 रन बनाने हैं।
  • नौवां ओवर: ईश सोढ़ी का ये ओवर महंगा साबित हुआ। डेविड वॉर्नर ने उन्हें अपने निशाने पर लिया। वॉर्नर ने एक छक्का और दो चौके लगाए।
  • आठवां ओवर: केन विलियमसन ने गेंदबाजी के लिए मिशेल सैंटनर को बुलाया। इस ओवर में मिचेल मार्श ने एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने कुल 10 रन बनाए।
  • सातवां ओवर: न्यूजीलैंड के लिए सातवां ओवर ईश सोढ़ी ने किया। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और केवल सात रन दिए।
  • छठा ओवर: केन विलयमसन ने अपने पहले ओवर में महंगे साबित होने वाले एडम मिल्ने को गेंदबाजी के लिए बुलाया। इस ओवर में मिल्ने ने वापसी की और सिर्फ तीन रन दिए। ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में एक विकेट पर 43 रन बनाए।
  • पांचवां ओवर: टिम साउदी के इस ओवर में डेविड वॉर्नर ने एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने इस ओवर में कुल 10 रन बनाए।
  • चौथा ओवर: केन विलियमसन ने चौथे ओवर के लिए एडम मिल्ने को बुलाया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। मिचेल मार्श ने मिल्ने के ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए।
  • तीसरा ओवर: ट्रेंट बोल्ट ने अपने दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। फिंच 7 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। डेरेल मिचेल ने उनका कैच लिया।
  • दूसरा ओवर: न्यूजीलैंड ने दूसरे ओवर के लिए टिम साउदी को बुलाया। साउदी का स्वागत डेविड वॉर्नर ने दो चौकेों से किया। इस ओवर में साउदी ने 10 रन दिए।
  • पहला ओवर: न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने पारी का पहला ओवर किया। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ एक रन दिए। पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच आउट होने से बाल-बाल बच गए। बोल्ट की एलबीडब्ल्यू की अपील को अंपायर ने नकार दिया।

Highest successful run chases in Dubai (T20Is):
180 Afg v UAE 2016
177 Aus v Pak 2021
155 Aus v SL 2021
154 Pak v NZ 2018
153 Ire v Afg 2012
152 Pak v Ind 2021

Most runs conceded by an Australian bowler in a T20I:
64 Andrew Tye v NZ Auckland 2018
60 Mitchell Starc v NZ Dubai 2021
59 Kane Richardson v Eng Edgbaston 2018

AUS beat NZ in Final: न्यूजीलैंड की पारी के लाइव अपडेट्स

  • 20वां ओवर: ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने यह ओवर किया। टिम साइफर्ट ने इसमें एक चौका लगाया। स्टार्क ने ओवर में सिर्फ 10 रन ही दिए।
  • 19वां ओवर:  पैट कमिंस ने 19वें ओवर में 12 रन दिए। जेम्स नीशम इस ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में रनआउट होने से बाल-बाल बच गए।
  • 18वां ओवर: हेजलवुड ने इस ओवर में न्यूजीलैंड को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। उसके बाद कप्तान केन विलियमसन को पवेलियन भेज दिया। फिलिप्स ने 17 गेंद पर 18 रन बनाए। वहीं, विलियमसन ने 48 गेंद पर 85 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
  • 17वां ओवर: पैट कमिंस फिर से आखिरी ओवरों में किफायती साबित हो रहे हैं। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 8 रन दिए।
  • 16वां ओवर: केन विलियमसन की तूफानी बैटिंग 16वें ओवर में जारी रही। उन्होंने मिशेल स्टार्क के इस ओवर में चार चौके और एक छक्का लगाया।
  • 15वां ओवर: ग्लेन फिलिप्स ने इस ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने एडम जम्पा के ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया।
  • 14वां ओवर: पैट कमिसं को ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी के लिए बुलाया। उन्होंने रनों के रफ्तार पर अंकुश लगाया और सिर्फ 5 रन दिए।
  • 13वां ओवर: एरॉन फिंच ने ग्लेन मैक्सवेल को गेंदबाजी के लिए बुलाया। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। केन विलियमसन ने इस ओवर में दो छक्के जड़ दिए। उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।
  • 12वां ओवर: एडम जम्पा ने ऑस्ट्रेलिया को इस ओवर में बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने मार्टिन गुप्टिल को मार्कस स्टोइनिस के हाथों बाउंड्री पर कैच कराया। गुप्टिल ने 35 गेंद पर 28 रन बनाए।
  • 11वां ओवर: ऑस्ट्रेलिया के लिए यह ओवर महंगा साबित हुआ। मिशेल स्टार्क के ओवर में केन विलियमसन को जीवनदान मिला। उसके बाद उन्होंने हैट्रिक चौका जड़ दिया। ओवर में कुल 19 रन बने।
  • 10वां ओवर: एडम जम्पा के इस ओवर में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 6 रन बना सकी। कीवी टीम की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने सिर्फ 57 रन बनाए हैं। टीम का रनरेट 6 से भी नीचे है।
  • 9वां ओवर: ऑस्ट्रेलिया के लिए यह ओवर मिशेल मार्श ने किया। उनका ये ओवर थोड़ा महंगा साबित हुआ। विलियमसन ने उन्हें दो चौके जड़े। कुल 11 रन इस ओवर में बने।

Most wickets in PP since Super 12:
7 Josh Hazlewood
6 Mujeeb-ur-Rahman
6 Chris Woakes
5 Moeen Ali

  • 8वां ओवर एडम जम्पा ने किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 ही सिंगल रन दिए। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पिछली 24 बॉल में कोई भी बाउंड्री नहीं लगा सके।
  • 7वां ओवर स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल लेकर आए। इसमें भी कोई बाउंड्री नहीं लगी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन और मार्टिन गुप्टिल इस ओवर में मिलकर सिर्फ 5 ही रन बना सके।
  • छठा ओवर भी ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी किफायती रहा। जोश हेजलवुड ने अपने इस तीसरे ओवर में सिर्फ 2 ही रन दिए। पावरप्ले में न्यूजीलैंड टीम एक विकेट गंवाकर 32 रन ही बना सकी, जो इस टूर्नामेंट में उसका सबसे छोटा स्कोर भी रहा।
  • 5वां ओवर तेज गेंदबाज पैट कमिंस का पहला ओवर रहा। इसमें उन्होंने सधी हुई गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी। इस ओवर में सिर्फ 2 सिंगल रन ही बने।
  • चौथा ओवर: ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता आखिरकार मिल गई। जोश हेजलवुड ने सेमीफाइनल के हीरो डेरेल मिचेल को पवेलियन की राह दिखा दी। मिचेल 8 गेंद पर 11 रन बनाकर विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठे।
  • तीसरा ओवर: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए ग्लेन मैक्सवेल को बुलाया। हालांकि, उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। डेरेल मिचेल ने मैक्सवेल को आते ही छक्का मारा। ओवर में कुल 10 रन बने।
  • दूसरा ओवर: ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा ओवर जोश हेजलवुड ने किया। उन्होंने इस ओवर में कंगारू टीम की वापसी कराई और सिर्फ 4 रन दिए। गुप्टिल ने इस ओवर में भी एक चौका लगाया।
  • पहला ओवर: मार्टिन गुप्टिल ने पारी की शुरुआत चौके से की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। गुप्टिल और डेरेल मिशेल ओपनिंग करने उतरे। न्यूजीलैंड ने पहले ओवर में 9 रन बनाए।

New Zealand vs Australia live-T20 World Cup Final Live: फिंच ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने चोटिल डेवॉन कॉन्वे की जगह प्लेइंग-11 में टिम शिफर्ट को शामिल किया है।

NZ vs AUS Final Highlights, New Zealand vs Australia-T20 World Cup Final-AUS beat NZ in Final::

दोनों टीम की प्लेइंग-11:
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, डेरेल मिचेल, केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिलने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी और ट्रेंट बोल्ट।

फाइनल से पहले दुबई में भूकंप
NZ vs AUS Final Highlights, New Zealand vs Australia-T20 World Cup Final: फाइनल मुकाबले से ठीक पहले दुबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.2 रिएक्टल स्केल मापी गई है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान किसी को कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

Editors pick