Cricket
Movie 83 release: बॉलीवुड में क्रिकेट पर बनी हैं कई फिल्में, इनमें से कुछ ही रही हैं सुपरहिट, देखें लिस्ट

Movie 83 release: बॉलीवुड में क्रिकेट पर बनी हैं कई फिल्में, इनमें से कुछ ही रही हैं सुपरहिट, देखें लिस्ट

Movie 83 release: बॉलीवुड में क्रिकेट पर बनी हैं कई फिल्में, इनमें से कुछ ही रही हैं सुपरहिट, Bollywood Movies On Cricket, 83 release cast
Movie 83 release, 83 release date, 83 release cast: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। अक्सर क्रिकेटरों के लाइफ और क्रिकेट पर बॉलीवुड में फिल्में (Bollywood Movies On Cricket) बनती रहती हैं। 1983 विश्वकप में भारत को मिली एतिहासिक जीत पर बनी फिल्म 83 (83 release) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा […]

Movie 83 release, 83 release date, 83 release cast: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। अक्सर क्रिकेटरों के लाइफ और क्रिकेट पर बॉलीवुड में फिल्में (Bollywood Movies On Cricket) बनती रहती हैं। 1983 विश्वकप में भारत को मिली एतिहासिक जीत पर बनी फिल्म 83 (83 release) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहा हैं। 83 से पहले भी क्रिकेट पर कई फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही फिल्में हैं जो हिट हुईं हैं। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं सन 2000 के बाद क्रिकेट पर बनी कुछ फिल्मों के बारे में। ये फिल्में कब रिलीज हुईं, और यह हिट रहीं या फ्लॉप। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

फिल्में जो हिट रहीं

1- लगान (2001)
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर फिल्म लगान साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ऑस्कर अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थी। फिल्म की कहानी क्रिकेट पर बेस्ड थी। इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि ये उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।

  • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 66 करोड़ रुपए
  • स्टारकास्ट- आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रेचल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न
  • डायरेक्टर- आशुतोष गोवारिकर

2- इकबाल (2005)
साल 2005 में नागेश कुकुनूर ने इकबाल नाम की बेहतरीन फिल्म बनाई थी। फिल्म क्रिकेट पर आधारित थे। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में थे।

  • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 6 करोड़ रुपए
  • स्टारकास्ट- नसीरुद्दीन शाह, श्रेयस तलपड़े, गिरीश कर्नाड, यतिन कार्येकर, प्रतीक्षा लोंकर और श्वेता बसु प्रसाद
  • डायरेक्टर- नागेश कुकुनूर

3- एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (2016)
साल 2016 में रिलीज हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी भी क्रिकेट पर पर आधारित थे। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

  • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 216 करोड़ रुपए
  • स्टारकास्ट- सुशांत सिंह राजपूत, किआरा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर, कुमुद मिश्रा, भूमिका चावला और राजेश शर्मा
  • डायरेक्टर- नीरज पांडे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ms.dhoni.the.untlod.story (@ms.dhoni.the.untold.story)

4 – जन्नत (2008)
5 – काई पोचे (2013)
6सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स (2017)

फिल्में जिन्होंने औसत प्रदर्शन किया या फ्लॉप रहीं।

  • स्टम्प्ड (2003)
  • चैन कुली की मैन कुली (2007)
  • हैट्रिक (2007)
  • से सलाम इंडिया (2007)
  • मीरा बाई नॉट आउट (2008)
  • द जोया फैक्टर (2019)
  • दिल बोले हड़िप्पा (2009)
  • वर्ल्ड कप 2011 (2009)
  • विक्ट्री (2009)
  • पटियाला हाउस (2011)
  • फरारी की सवारी (2012) (औसत)
  • अजहर (2016) (औसत)

Movie 83 release, 83 release date, 83 release cast, Bollywood Movies On Cricket, 83 release, क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick