Cricket
IPL 2023 Retention: मिनी-ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे के साथ उतरेगी SRH, KKR के पास बचे है सिर्फ 7.05 करोड़, जानें सभी टीमों की पर्स वैल्यू: Check OUT

IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 (IPL 2023) रिटेंशन की समय सीमा समाप्त होने के साथ, अब ट्रेड करने की खिड़की भी बंद हो गई है। सभी दस टीमें अब 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली आईपीएल 2023 की नीलामी (IPL Mini Auction) पर ध्यान देंगी। सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH) और पंजाब किंग्स पर्स (PBKS) में […]

IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 (IPL 2023) रिटेंशन की समय सीमा समाप्त होने के साथ, अब ट्रेड करने की खिड़की भी बंद हो गई है। सभी दस टीमें अब 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली आईपीएल 2023 की नीलामी (IPL Mini Auction) पर ध्यान देंगी। सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH) और पंजाब किंग्स पर्स (PBKS) में सबसे ज्यादा पैसों के साथ इस आयोजन में शामिल होंगे, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को विचार करना होगा, क्योंकि उनकी पर्स वैल्यू बहुत कम है। आइये जानते हैं किस टीम के पर्स (IPL 2023 All Teams Purse Value) में कितना धन बाकी है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन और बड़े हिटर निकोलस पूरन को रिलीज किया है, अब उनके पास नीलामी के लिए सबसे अधिक 40 करोड़ रुपये का पर्स है, क्योंकि वे मेगा नीलामी में की गई गलतियों को थोड़ा सुधारना चाहेंगे। आईपीएल 2023 के लिए मिनी-नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी।

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी। केकेआर ट्रेडिंग विंडो में काफी सक्रिय थी, दिल्ली कैपिटल से शार्दुल ठाकुर और गुजरात से उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन और रहमानुल्ला गुरबाज को टीम में शामिल किया है। हालांकि, उनके पास 11 स्लॉट भरने के लिए बहुत कम जगह है, जिसमें मिनी-नीलामी में 3 विदेशी स्लॉट शामिल हैं।

IPL 2023 Retention – पर्स में कितने पैसे बचे हैं

TEAM PURSE LEFT (in INR) SLOTS LEFT
SRH 42.25 crore 13
PBKS 32.20 crore 9
LSG 23.35 crore 10
MI 20.55 crore 9
CSK 20.45 crore 7
DC 19.45 crore 5
GT 19.25 crore 7
RR 13.20 crore 9
RCB 8.75 crore 7
KKR 7.05 crore 11

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स समेत 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो के रूप में अपने सबसे बड़े मैच विजेता में से एक को रिलीज किया है।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने जेसन होल्डर और दुसमंथा चमीरा जैसे खिलाड़ियों को रिलीज करके कुछ लोगों को चौंकाया है। शिखर धवन को बागडोर सौंपने के बाद पंजाब किंग्स ने अपने पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्थिरता का विकल्प चुना क्योंकि शेरफेन रदरफोर्ड को उन्होंने रिलीज किया है।

IPL 2023 Retention: मिनी-ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे के साथ उतरेगी SRH, KKR के पास बचे है सिर्फ 7.05 करोड़, जानें सभी टीमों की पर्स वैल्यू: Check OUT

खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick