Cricket
IPL 2023 Auction: सैम करन, बेन स्टोक्स और कैमरन ग्रीन समेत इन 21 खिलाड़ियों का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा, एक भी भारतीय शामिल नहीं-Check OUT

IPL 2023 Auction: सैम करन, बेन स्टोक्स और कैमरन ग्रीन समेत इन 21 खिलाड़ियों का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा, एक भी भारतीय शामिल नहीं-Check OUT

IPL 2023 Auction: IPL Highest Base Price- आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में बीसीसीआई ने भी कमर कस ली है. टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने सैम करन (Sam Curran), उन 21 पुरुषों में शामिल हैं,आईपीएल नीलामी के लिए […]

IPL 2023 Auction: IPL Highest Base Price- आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में बीसीसीआई ने भी कमर कस ली है. टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने सैम करन (Sam Curran), उन 21 पुरुषों में शामिल हैं,आईपीएल नीलामी के लिए जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ सूचीबद्ध किया गया है। एक भी भारतीय खिलाड़ी 2 करोड़ के इस ब्रैकेट में नहीं है। हालांकि इसमें इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes), ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green), न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Willamson) और निकोलस पूरन जैसे मार्की नाम शामिल हैं। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

आईपीएल (IPL) प्लेयर रजिस्ट्रेशन 30 नवंबर 2022 को समाप्त हो गया है। कुल 991 खिलाड़ियों, जिनमें 714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ियों शामिल हैं ने कोच्चि में 23 दिसंबर 2022 को होने वाली टाटा आईपीएल 2023 प्लेयर नीलामी का हिस्सा बनने के लिए अपने नाम दिए हैं। खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी: नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, एडम मिल्ने , जिमी नीशम, केन विलियमसन, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर

1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी: सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, झे रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक, डेविड मालन, जेसन रॉय, शेरफेन रदरफोर्ड

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी: मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम , डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज़ शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेज़, रखीम कॉर्नवाल, शाई होप, अकील हुसैन, डेविड विसे

इससे पहले, सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 15 नवंबर को अपने रिटेंशन की घोषणा की थी। केन विलियमसन, निकोलस पूरन और मयंक अग्रवाल जैसे कुछ बड़े नामों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया था। नीलामी के लिए 87 नए स्लॉट खोलते हुए कुल 163 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया।

IPL 2023 Auction: सैम करन, बेन स्टोक्स और कैमरन ग्रीन समेत 21 खिलाड़ियों का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा, एक भी भारतीय शामिल नहीं-Check OUT

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick