Cricket
IPL 2022: रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को ‘आंद्रे रसेल मोड़’ में बैटिंग करने की दी सलाह

IPL 2022: रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को ‘आंद्रे रसेल मोड़’ में बैटिंग करने की दी सलाह

IPL 2022: भारत के पूर्व कोच और आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्रसारक रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म से झूझ रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए एक बहुत ही स्पष्ट संदेश साझा किया है। उन्होंने पंत को अपने प्राकर्तिक मोड में लौटने के लिए कहा है, जिसने उन्हें वर्षों […]

IPL 2022: भारत के पूर्व कोच और आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्रसारक रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म से झूझ रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए एक बहुत ही स्पष्ट संदेश साझा किया है। उन्होंने पंत को अपने प्राकर्तिक मोड में लौटने के लिए कहा है, जिसने उन्हें वर्षों से मदद की है। शास्त्री ने पंत को बल्लेबाजी करते हुए कप्तानी की चिंता न करते हुए आंद्रे रसेल (Andre Russell) की तरह बल्लेबाजी करने को कहा है। ऋषभ पंत आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को कहा, “मुझे लगता है कि एक बार जब वह गति प्राप्त कर लेता है तो उसे नहीं बदलना चाहिए, उसे खेल के इस प्रारूप में आंद्रे रसेल मोड में होना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “आपकी नज़रें जमी हुई हैं, आप इसे अच्छी तरह से मार रहे हैं। बहुत ज्यादा मत सोचो। कोई फर्क नहीं पड़ता कि गेंदबाज कौन है, अगर उसे बड़ा शॉट खेलना है, तो वह बड़ा शॉट खेले। कौन जानता है, आप लोगों की अपेक्षा से अधिक मैच जीत सकते हैं।”

ऋषभ पंत अभी तक आईपीएल 2022 में 147.98 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बना चुके हैं। लेकिन अभी तक वह अपनी टीम के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick