Cricket
IPL 2022: आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी का लुक हुआ लीक, बादशाह ने जर्सी पहनकर थीम सॉन्ग किया रिलीज- Watch Video

IPL 2022: आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी का लुक हुआ लीक, बादशाह ने जर्सी पहनकर थीम सॉन्ग किया रिलीज- Watch Video

IPL 2022: आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी Lucknow Super Giants Jersey हुआ लीक, Badshah ने जर्सी पहनकर थीम सॉन्ग किया रिलीज Captain Kl Rahul
IPL 2022: आईपीएल सीजन 15 के शुरू होने में अब बस 15 दिन रह गए हैं। ऐसे में सारी टीमें जोरो-शोरों के साथ आईपीएल की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बार आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजी खेलेंगी। लखनऊ और अहमदाबाद। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (Captain Kl Rahul) है। […]

IPL 2022: आईपीएल सीजन 15 के शुरू होने में अब बस 15 दिन रह गए हैं। ऐसे में सारी टीमें जोरो-शोरों के साथ आईपीएल की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बार आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजी खेलेंगी। लखनऊ और अहमदाबाद। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (Captain Kl Rahul) है। आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी (Lucknow Super Giants Jersey) का लुक लीक हो गया है। लखनऊ की जर्सी पहनकर “बादशाह (Badshah)” रैपर, लखनऊ सुपर जायट्ंस के लिए थीम सॉन्ग भी शूट करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी जर्सी और थीम सॉन्ग जल्द ही लॉन्च करना है। इससे पहले ही इंटरनेट पर लखनऊ की जर्सी लीक हो गई है। एक वायरल वीडियो में रैपर बादशाह लखनऊ सुपर जायंट्स का टीम एंथम शूट करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने आसमानी रंग की जर्सी पहनी हुई है जिस पर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का लोगो भी है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स इसी तर्ज पर अपनी जर्सी रख सकता है।

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के साथ 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2022 26 मार्च से 29 मई तक खेला जाएगा।

किसके खिलाफ होगा मुकाबला  किस तारीख को होगा मुकाबला समय जगह
गुजरात टाइटन्स (GT) 28 मार्च शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 31 मार्च शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 04 अप्रैल शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 07 अप्रैल शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
राजस्थान रॉयल्स (RR) 10 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
मुंबई इंडियंस (MI) 16 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 19 अप्रैल शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
मुंबई इंडियंस (MI) 24 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
पंजाब किंग्स (PBKS) 29 अप्रैल शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 01 मई दोपहर 3:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 07 मई शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम
गुजरात टाइटन्स (GT) 10 मई शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम
राजस्थान रॉयल्स (RR) 15 मई शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 18  मई शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम

Lucknow Super Giants players List 2022: आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ की टीमलखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को 17 करोड़, रवि बिश्नोई को 4 करोड़ और मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ रुपए में रिटेन (IPL Retention) किया। आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ ने अपनी टीम में 21 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें 7 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम ने अपने पर्स के पूरे 90 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।

  1. केएल राहुल
  2. रवि बिश्नोई
  3. मार्कस स्टोइनिस
  4. क्विंटन डिकॉक
  5. मनीष पांडे
  6. जेसन होल्डर
  7. दीपक हुड्डा
  8. क्रुणाल पांड्या
  9. मार्क वुड
  10. आवेश खान
  11. अंकित सिंह राजपूत
  12. कृष्णप्पा गौतम
  13. दुष्मंत चमीरा
  14. शाहबाज नदीम
  15. मनन बोहरा
  16. मोहसिन खान
  17. आयुष बदोनी
  18. करण शर्मा
  19. काइल मेयर्स
  20. एविन लुइस
  21. मयंक यादव

आईपीएल 2022 का फॉर्मेट

  • 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएंगे। ग्रुप-A में पांच और और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी।
  • एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे।
  • अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का मौका मिलेगा।
  • दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे।
  • इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे।
  • ग्रुप ए : मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • ग्रुप बी : चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स।

लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11
लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनन वोहरा, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, शाबाज नदीम।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick