Cricket
IPL 2022 Purple Cap: युजवेंद्र चहल या वानिन्दु हसरंगा कौन जीतेगा पर्पल कैप की जंग? आज होगा फैसला

IPL 2022 Purple Cap: युजवेंद्र चहल या वानिन्दु हसरंगा कौन जीतेगा पर्पल कैप की जंग? आज होगा फैसला

IPL 2022 Purple Cap: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers) आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 (IPL 2022 Qualifier 2) में शुक्रवार 27 मई को अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आमने-सामने (RR vs RCB) होंगे। जहां ये दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। वहीं […]

IPL 2022 Purple Cap: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers) आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 (IPL 2022 Qualifier 2) में शुक्रवार 27 मई को अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आमने-सामने (RR vs RCB) होंगे। जहां ये दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। वहीं आईपीएल 2022 (IPL 2022) के दो बेहतरीन गेंदबाज- युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और वनिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasranga) के बीच पर्पल कैप (Purple Cap) को लेकर एक दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

युजवेंद्र चहल और वनिन्दु हसरंगा वर्तमान में आईपीएल 2022 पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं और टॉप पांच के तीन के अन्य सदस्य – कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada), उमरान मलिक (Umran Malik) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के लिए आईपीएल का सफर अब समापत हो चुका है। जबकि छठे स्थान पर रहने वाले हर्षल पटेल बहुत पीछे हैं।

आरसीबी द्वारा रिलीज किए जाने के बाद चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपने 15 मैचों में 16.53 की औसत और 7.67 रन प्रति ओवर की प्रभावशाली इकॉनमी दर से 26 विकेट लिए हैं।

दूसरी ओर, वानिंदु हसरंगा ने नीलामी में आरसीबी द्वारा उनपर खर्च किए गए 10.75 करोड़ रुपये को सही साबित कर दिया है। इस श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर ने 25 विकेट लिए हैं और दिलचस्प बात यह है कि उनके पास चहल की तुलना में बेहतर औसत (16.16) और बेहतर इकॉनमी रेट (7.62) दोनों हैं।

इसलिए, यह तय है कि दोनों स्पिनर शुक्रवार को अहमदाबाद में अपने बेहतरीन खेल को सामने लाने के लिए दृढ़ संकल्पित होंगे। जबकि चहल आरसीबी के खिलाफ एक बार फिर खुद को साबित करना चाहेंगे और हसरंगा का लक्ष्य यह साबित करना होगा कि बैंगलोर के लिए उन्हें खरीदना और उनपर विश्वास दिखाना टीम प्रबंधन का एक अच्छा फैसला था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick