Cricket
IPL 2022: पूर्व क्रिकेट Mohammed Azharuddin ने Arjun Tendulkar को मुंबई इंडियंस के लिए बताया लक्की, कहा- सीएसके के खिलाफ टीम में मिलनी चाहिए जगह

IPL 2022: पूर्व क्रिकेट Mohammed Azharuddin ने Arjun Tendulkar को मुंबई इंडियंस के लिए बताया लक्की, कहा- सीएसके के खिलाफ टीम में मिलनी चाहिए जगह

IPL 2022: पूर्व क्रिकेट Mohammed Azharuddin ने Arjun Tendulkar को मुंबई इंडियंस के लिए बताया लक्की, Mumbai Playing XI, CSK vs MI,
IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की स्थिति है। 21 अप्रैल यानी आज एमआई की मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) से होगा। महामुकाबले से पहले, भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin) ने एमआई के चयनकर्ताओं को एक सलाह दी। उन्होंने सीएसके के […]

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की स्थिति है। 21 अप्रैल यानी आज एमआई की मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) से होगा। महामुकाबले से पहले, भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin) ने एमआई के चयनकर्ताओं को एक सलाह दी। उन्होंने सीएसके के खिलाफ मैच के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस से अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को प्लेइंग इलेवन (Mumbai Playing XI) में शामिल करने का आग्रह किया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin)  ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर अपनी राय व्यक्त की है। अजहरुद्दीन का मानना है कि टीम को अब अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) जैसे खिलाड़ियों को चांस देना चाहिए। पूर्व कप्तान ने टिम डेविड और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को लेकर भी मुंबई इंडियंस को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में चांस देना चाहिए: अजहरुद्दीन

अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin)  ने कहा, ‘आपको कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाना होगा, जैसे आप अर्जुन (Arjun Tendulkar) को भी मौका दे सकते हैं जो काफी मेहनत कर रहे हैं। हो सकता है कि मैदान पर तेंदुलकर सरनेम टीम का भाग्य बदल दे। अगर आपने इतनी ऊंची कीमत पर डेविड को चुना है और अगर वह नहीं खेल रहा है, तो उसके टीम में होने का कोई फायदा नहीं है। यदि आपके पास खिलाड़ी हैं तो आप उन्हें बैठा नहीं सकते। यह खिलाड़ी के साथ भी अन्याय होगा।’

IPL 2022: आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। 6 हार के साथ एमआई प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है।

Pos Teams Mat Won Lost Tied NR Pts NRR
1 Gujarat Titans 6 5 1 0 0 10 0.395
2 Royal Challengers Bangalore 7 5 2 0 0 10 0.251
3 Rajasthan Royals 6 4 2 0 0 8 0.38
4 Lucknow Super Giants 7 4 3 0 0 8 0.124
5 Sunrisers Hyderabad 6 4 2 0 0 8 -0.077
6 Kolkata Knight Riders 7 3 4 0 0 6 0.16
7 Punjab Kings 6 3 3 0 0 6 0.109
8 Delhi Capitals 5 2 3 0 0 4 0.219
9 Chennai Super Kings 6 1 5 0 0 2 -0.638
10 Mumbai Indians 6 0 6 0 0 0 -1.048

IPL 2022: अजहरुद्दीन ने माना कि नीलामी में प्रतिभाशाली बल्लेबाजों को खरीदा, लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी कमजोर दिखी है। उनका मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा दबाव डालना टीम के लिए सही नहीं है। अजहरुद्दीन के मुताबिक बुमराह को गेंदबाजी की शुरुआत करनी चाहिए ताकि पावरप्ले में विकेट लेने के ज्यादा मौके बन सकें।

बुमराह को लेकर दिया ये सुझाव

उन्होंने आगे कहा, ‘मुंबई ने अपनी बल्लेबाजी को पैक किया है, लेकिन गेंदबाजी इकाई में एक होल पैदा हो चुका है। वे बुमराह पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हैं, लेकिन आप उन पर इतना दबाव नहीं डाल सकते। वह भी एक इंसान हैं और कभी-कभी वह भी रन खा सकते हैं। मुंबई को पहले ओवर में ही उन्हें आजमाना चाहिए क्योंकि अगर वह दूसरे या तीसरे ओवर में आते है, तो बल्लेबाज थोड़ा बहुत सेट हो गए रहते हैं।

अर्जुन को IPL डेब्यू का इंतजार

अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन में चांस नहीं मिला। आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख रुपए में खरीदा था। 20 लाख बेस प्राइस वाले अर्जुन को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स ने भी बोली लगाई थी। आईपीएल 2021 में भी अर्जुन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick