Cricket
IPL 2022 Final: Jos Buttler बड़े रिकॉर्ड की ओर, सिर्फ 25 रन बनाते ही तोड़ देंगे इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड

IPL 2022 Final: Jos Buttler बड़े रिकॉर्ड की ओर, सिर्फ 25 रन बनाते ही तोड़ देंगे इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड

IPL 2022 Final: Jos Buttler बड़े रिकॉर्ड की ओर, सिर्फ 25 रन बनाते ही तोड़ देंगे इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड David Warner, Most Runs in IPL Season
IPL 2022 Final-Most Runs in IPL Season: आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर (Jos Buttler) अभी तक इस सीजन में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के सभी को हैरान करते आ रहे हैं। अब वे एक ऐसे रिकॉर्ड […]

IPL 2022 Final-Most Runs in IPL Season: आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर (Jos Buttler) अभी तक इस सीजन में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के सभी को हैरान करते आ रहे हैं। अब वे एक ऐसे रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं जिसमें सिर्फ 25 रन बना लेने से वे डेविड वॉर्नर (David Warner) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। जोस बटलर ने इस सीजन में ऑरेंज कैप रेस में प्रथम स्थान पर हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Final-Most Runs in IPL Season: बटलर (Jos Buttler) को डेविड वॉर्नर (David Warner) से आगे निकलने के लिए 25 रनों की जरूरत है। अगर बटलर 25 रन और बना लेते हों तो वे एक आईपीएल सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। और वे इस रेस में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे। वह सिर्फ विराट कोहली से पीछे होंगे जिन्होंने आईपीएल 2016 में 973 रन बनाकर बेंचमार्क सेट कर दिया है।

Most Runs Scored by a Batter in a single Innings:-

Player Mat Runs HS Ave 100 50 4s 6s
V Kohli 16 973 113 81.08 4 7 83 38
DA Warner 17 848 93* 60.57 0 9 88 31
JC Buttler 16 824 116 58.85 4 4 78 45
KS Williamson 17 735 84 52.5 0 8 63 28
CH Gayle 15 733 128* 61.08 1 7 46 59

IPL 2022 Final-Most Runs in IPL Season: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज इस सीजन में शानदार फॉर्म में है। बटलर इस सीजन में 800 रन पार कर चुके हैं और पहले ही 824 रन बना चुके हैं। डेविड वॉर्नर की 848 रनों की संख्या को पार करने और सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए उन्हें 25 रनों की जरूरत है। बटलर के नाम अब 4 आईपीएल शतक भी हैं, जो विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करता है।

IPL 2022 Final-Most Runs in IPL Season: आरसीबी के विराट कोहली एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाने के चार्ट में सबसे ऊपर हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान ने 973 रन बनाए और 2016 में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। हालांकि बटलर के लिए पहले स्थान से कोहली को पछाड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन वे वॉर्नर को दूसरे स्थान से हटा सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने एक ही सीजन में 4 शतक और 4 अर्द्धशतक लगाने के बाद आईपीएल 2022 सीजन में तूफान ला दिया। इस सीजन में बटलर का सर्वोच्च स्कोर 116 रन की जबरदस्त पारी है। उनका औसत 58.85 रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2022 फाइनल में, यह उम्मीद की जा सकती है कि जोस बटलर अपने शानदार खेल को जारी रखेंगे और इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick