Cricket
IPL 2022 Auction: CSK IPL की सबसे सक्रिय टीम, KKR ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को बेस प्राइस पर खरीदा; आवेश खान पर लगीं 62 बोलियां; पढ़ें ऑक्शन के कुछ रोचक आंकड़े

IPL 2022 Auction: CSK IPL की सबसे सक्रिय टीम, KKR ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को बेस प्राइस पर खरीदा; आवेश खान पर लगीं 62 बोलियां; पढ़ें ऑक्शन के कुछ रोचक आंकड़े

IPL 2022 Auction: CSK IPL की सबसे सक्रिय टीम, KKR ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को बेस प्राइस पर खरीदा; Avesh Khan पर लगीं 62 बोलियां
IPL 2022 Auction, Chennai Super Kings, Mumbai Indians: आईपीएल 2022 के लिए 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में मेगा ऑक्शन हुआ। इसमें 204 खिलाड़ी खरीदे गए। इनमें 67 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स नीलामी में सबसे सक्रिय टीम थी। सीएसके ने मेगा ऑक्शन में 50 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। हालांकि […]

IPL 2022 Auction, Chennai Super Kings, Mumbai Indians: आईपीएल 2022 के लिए 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में मेगा ऑक्शन हुआ। इसमें 204 खिलाड़ी खरीदे गए। इनमें 67 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स नीलामी में सबसे सक्रिय टीम थी। सीएसके ने मेगा ऑक्शन में 50 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। हालांकि उन्होंने केवल 21 खरीदे। इस सूची में दिल्ली कैपिटल दूसरे स्थान पर है। डीसी ने 49 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। आरसीबी ने सबसे कम 35 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई।

  • चेन्नई सुपर किंग्स- 50 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 21 खिलाड़ी खरीदे (42%)
  • दिल्ली कैपिटल्स- 49 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 20 खिलाड़ी खरीदे (40.82%)
  • गुजरात टाइटंस- 37 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 20 खिलाड़ी खरीदे (54.05%)
  • कोलकाता नाइटराइडर्स- 38 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 21 खिलाड़ी खरीदे (55.26%)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- 44 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 18 खिलाड़ी खरीदे (40.91%)
  • मुंबई इंडियंस- 45 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 21 खिलाड़ी खरीदे (46.67%)
  • पंजाब किंग्स- 43 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 23 खिलाड़ी खरीदे (53.49%)
  • रॉयल चैलेंजर बैंग्लोरु- 35 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 19 खिलाड़ी खरीदे (54.29%)
  • राजस्थान रॉयल्स- 45 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 21 खिलाड़ी खरीदे (46.67%)
  • सनराइजर्स हैदराबाद- 48 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 20 खिलाड़ी खरीदे (41.67%)

निर्णायक बोली लगाने वाली टीमें
IPL 2022 Auction, Chennai Super Kings, Mumbai Indians: ऐसे बोली जिसमें आखिरी में दो टीमों के बीच मुकाबला होता है निर्णायक बोली कहलाती है। इस बोली में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 30 बार किसी खिलाड़ी पर बोली लगाने वाली आखिरी दो टीमों में रही। इसमें से 13 बार तो वह खिलाड़ी को खरीदने में कामयाब रहे, लेकिन 17 बार वह निर्णायक बोली में होते हुए भी खिलाड़ी को नहीं खरीद सके।

आरसीबी का प्रदर्शन शानदार
कोलकाता की टीम सिर्फ 15 बार निर्णायक बोली का हिस्सा रही और उसमें से उसने आठ खिलाड़ी खरीदे। सात खिलाड़ियों में वह बोली लगाने में दूसरे स्थान पर रही। RR इस मामले में फिसड्डी रही। यह फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी के लिए 24 बार अंतिम दो बोली लगाने वाली टीमों में थी, लेकिन इसमें से वह सिर्फ 10 खिलाड़ियों को ही खरीद सकी। DC, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने आखिरी दो बोली लगाने वालों में रहते हुए सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ी खरीदे।

  • चेन्नई सुपर किंग्स- 21 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 10 खिलाड़ी खरीदे
  • दिल्ली कैपिटल्स- 23 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 13 खिलाड़ी खरीदे
  • गुजरात टाइटंस- 22 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 13 खिलाड़ी खरीदे
  • कोलकाता नाइटराइडर्स- 15 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 8 खिलाड़ी खरीदे
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- 23 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 10 खिलाड़ी खरीदे
  • मुंबई इंडियंस- 26 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 12 खिलाड़ी खरीदे
  • पंजाब किंग्स- 24 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 13 खिलाड़ी खरीदे
  • रॉयल चैलेंजर बैंग्लोरु- 18 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 11 खिलाड़ी खरीदे
  • राजस्थान रॉयल्स- 24 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 10 खिलाड़ी खरीदे
  • सनराइजर्स हैदराबाद- 30 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, 13 खिलाड़ी खरीदे

बेस प्राइस पर सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदने वाली टीम KKR
IPL 2022 Auction: 12 और 13 फरवरी को हुए मेगा ऑक्शन में 91 खिलाड़ी बेस प्राइस पर खरीदे गए। इनमें से KKR ने सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों को बेस प्राइस पर खरीदा। वहीं दूसरे नंबर पर CSK है। चेन्नई ने 11, राजस्थान ने 11, पंजाब ने 10, मुंबई ने 9, लखनऊ और आरसीबी ने 8, दिल्ली, गुजरात और हैदराबाद ने 7-7 खिलाड़ियों को बेस प्राइस पर खरीदा।

  • चेन्नई सुपर किंग्स- खिलाड़ी खरीदे-21, बेस प्राइस पर खरीदे- 11
  • दिल्ली कैपिटल्स- खिलाड़ी खरीदे-20, बेस प्राइस पर खरीदे- 7
  • गुजरात टाइटंस- खिलाड़ी खरीदे-20, बेस प्राइस पर खरीदे- 7
  • कोलकाता नाइटराइडर्स- खिलाड़ी खरीदे-21, बेस प्राइस पर खरीदे- 13
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- खिलाड़ी खरीदे-18, बेस प्राइस पर खरीदे- 8
  • मुंबई इंडियंस- खिलाड़ी खरीदे-21, बेस प्राइस पर खरीदे- 9
  • पंजाब किंग्स- खिलाड़ी खरीदे-23, बेस प्राइस पर खरीदे- 10
  • रॉयल चैलेंजर बैंग्लोरु- खिलाड़ी खरीदे-19, बेस प्राइस पर खरीदे- 8
  • राजस्थान रॉयल्स- खिलाड़ी खरीदे-21, बेस प्राइस पर खरीदे- 11
  • सनराइजर्स हैदराबाद- खिलाड़ी खरीदे-20, बेस प्राइस पर खरीदे- 7

किस खिलाड़ी पर लगीं सबसे ज्यादा बोलियां
आईपीएल नीलामी के इतिहास में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी तेज गेंदबाज अवेश खान को इस बार सबसे अधिक बोलियां मिलीं। पांच टीमें आवेश खरीदने की दौड़ में थीं। उन्होंने 20 लाख के बेस प्राइस के साथ शुरुआत की और कुछ मिनट बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनकी सेवाओं को सुरक्षित करने के लिए 62वीं और अंतिम बोली लगाई। नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन पर चार अलग-अलग फ्रेंचाइजी की 55 बोलियां थीं।

  • आवेश खान- 61 बोलियां लगीं, लखनऊ ने खरीदा, बेस प्राइस- 20 लाख, बिके-10 करोड़
  • ईशान किशन- 55 बोलियां लगीं, मुंबई ने खरीदा, बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 15.25 करोड़
  • शाहरुख खान- 54 बोलियां लगीं, पंजाब किंग्स ने खरीदा, बेस प्राइस- 40 लाख, बिके- 9 करोड़
  • राहुल तेवतिया- 55 बोलियां लगीं, गुजरात ने खरीदा, बेस प्राइस- 40 लाख, बिके- 9 करोड़
  • लियाम लिविंगस्टोन- 54 बोलियां लगीं, पंजाब ने खरीदा, बेस प्राइस- 1 करोड़, बिके- 11.50 करोड़

एक खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली फ्रेंचाइजी
एक खिलाड़ी के लिए बोली लगाने में शामिल सबसे अधिक फ्रेंचाइजी छह थीं। दीपक हुड्डा, आर साई किशोर और टिम डेविड के लिए ऐसा तीन मौकों पर हुआ। इस नीलामी में पांच अलग-अलग फ्रेंचाइजी से नौ खिलाड़ियों ने बोली लगाई।

  • आर साई किशोर- 6 बार
  • टिम डेविड- 6 बार
  • दीपक हुड्डा- 6 बार

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick